Eid Ul-Fitr 2026 Live: यूएई, सउदी अरब में ईद आज, भारत में कब मनाई जाएगी? जानें अपडेट्स
Eid ul-Fitr 2026 LIVE Updates: प्रत्येक वर्ष मुस्लिम धर्म के लोग रमजान पूरे होने के बाद धूमधाम से ईद का त्योहार मनाते हैं. मुस्लिम धर्म में ईद-उल-फितर का त्योहार बेहद ही धूमधाम से लोग सेलिब्रेट करते हैं. 30 दिनों के रमजान का पवित्र महीना पूरा होने के बाद ईद सेलिब्रेट किया जाता है. आज सऊदी अरब, यूएई और अन्य खाड़ी देशों में ईद मनाने का जश्न शुरू हो चुका है. कल भारत के अधिकांश हिस्सों में शव्वाल का चांद नजर नहीं आया था, जिसके बाद धार्मिक अधिकारियों ने देश में शनिवार, 21 मार्च को ईद मनाने की घोषणा की थी. आज देश में रमज़ान का आखिरी दिन होगा. रोजा रखने वाले सभी रोजेदार कल 30 रोजा पूरा करने के बाद 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाएंगे.
Eid ul-Fitr 2026 wishes: ईद के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
चांद को चांदनी मुबारक, फलक को सितारे मुबारक और आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक!
ईद का ये प्यारा त्योहार, आपके जीवन में लाए खुशियां अपार. आपके और आपके परिवार को ईद मुबारक!
अल्लाह आपकी हर दुआ कबूल करे और आपको हर परेशानी से दूर रखें. ईद की बहुत-बहुत बधाई!
सेवइयों की मिठास की तरह, आपके रिश्तों में भी प्यार हमेशा बना रहे. ईद मुबारक!
कतर में ईद के मौके पर 1 सप्ताह की छुट्टी
ईद-उल-फितर के मौके पर कतर में पूरे एक सप्ताह की छुट्टियों की घोषणा की गई है. यहां सरकारी मंत्रालय, सार्वजनिक संस्थान 17 मार्च से बंद हैं और अमीरी दीवान द्वारा घोषणा करने के अनुसार, 23 मार्च तक ये सभी कार्यालय बंद रहेंगे. यहां आज 20 मार्च को ईद मनाई जा रही है.
Cricket Australia ने दी ईद की बधाई
एक्स अकाउंट Cricket Australia की तरफ से भी आज ईद मना रहे सभी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है!
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने दी ईद की मुबारकबाद
एप्पल (Apple) के सीईओ टिमोथी डोनाल्ड कुक (टिम कुक) ने भी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है. टिम कुक ने एक्स पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, रमज़ान के समापन का जश्न मना रहे दुनिया भर के सभी लोगों को, दोस्तों और परिवार के साथ ईद-उल-फितर की मुबारकबाद! ईद मुबारक!

Eid 2026 Live: कितने तरह की मनाई जाती है ईद?
इस्लाम धर्म में दो ईद मनाई जाती है. एक ईद-अल-फितर. इसे मीठी ईद भी कहा जाता है. आज ईद-उल-फितर खाड़ी देशों में मनाई जा रही है. दूसरी ईद है ईद-उल-अजहा. इसे बकरीद भी कहते हैं. कुछ मुस्लिम लोग ईद मिलाद-उन-नबी को भी ईद मानते हैं, लेकिन शरीयत में मुख्य रूप से दो ही ईद है.
Eid-ul-fitr 2026 Date in India: क्या भारत में 22 मार्च को मनेगी ईद?
भारत में कल यानी 20 मार्च को ईद मनाने की घोषणा की जा चुकी है, ऐसे में देश में कहीं भी 22 मार्च को ईद इसलिए नहीं मनाई जाएगी, क्योंकि आज 20 तारीख को रमज़ान महीने के 30 दिन पूरे हो जाएंगे. ऐसे में अगले दिन ही ईद मनाई जाती है. अगर आज भी (20 मार्च) चांद नजर नहीं आता है तो 21 को ही ईद मनाने की अंतिम तिथि रहेगी.
Eid Mubarak 2026 wishes: ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं!
ईद की हार्दिक शुभकामनाएं
अल्लाह आपकी दुआएं कुबूल करे और आपके गुनाहों को माफ करे. आपका दिल प्यार और कृतज्ञता से भर जाए. ईद का यह खूबसूरत अवसर आपके जीवन को अनंत खुशियों और आशीर्वादों से भर दे. ईद की हार्दिक शुभकामनाएं!
ईद का चांद जब नजर आया, खुशियों का मौसम साथ लाया. ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं!
दुआ है कि हर खुशी आपके कदम चूमे, ईद के दिन आपको हर खुशी मिले. ईद की शुभकामनाएं!
चांद की चांदनी से रोशन हो जहां, ईद के दिन खुशियां हों वहां. ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं!
Eid 2026 Live: दिल्ली में कब मनेगी ईद आज या कल?
नई दिल्ली की जामा मस्जिद के उप शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने ये घोषणा कर दी है कि कल यानी 19 मार्च को चांद न दिखने के कारण आज 20 मार्च को 30वां दिन यानी रमज़ान का आखिरी दिन होगा. ऐसे में देश की राजधानी और तमाम अन्य शहरों में 21 मार्च, शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा.
Eid Ul-Fitr 2026 Live Updates: आज यूएई, सऊदी अरब में मनाई जा रही ईद
आज 20 मार्च को सऊदी अरब, यूएई और अन्य खाड़ी देशों में ईद मनाई जा रही है. 18 मार्च को इन देशों में शव्वाल का चांद नजर नहीं आने के कारण आज ईद मनाई जा रही है. भारत में कल 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाने की घोषणा की गई है.
Eid Ul-Fitr 2026 Moon Sighting in India Live: भारत में आज नहीं दिखा चांद, इस तारीख को मनेगी ईद
आज भारत में शव्वाल का नया चांद (हिलाल) कहीं भी नजर नहीं आने से धार्मिक अधिकारियों की तरफ से ये घोषणा की गई है कि देश में शनिवार, 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी. ऐसे में 20 मार्च को रमज़ान का आखिरी दिन होगा. रोजा रखने वाले सभी रोजेदार कल 30 रोजा पूरा करने के बाद 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाएंगे.

कैसे मनाई जाती है ईद?
मुस्लिम धर्म के लोग सुबह उठकर स्नान करते हैं. नए कपड़े पहनकर मस्जिद में नमाज़ अदा करते हैं. उसके बाद लोग अपने घर-परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों के घर जाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं. एक-दूसरे से गले मिलते हैं और मीठे पकवानों से मुंह मीठा कराते हैं. इस दिन जरूरतमंदों को पैसे, वस्त्र दान करते हैं. भोजन कराते हैं. साथ ही घर के बच्चों को उनके बड़े ईदी (तोहफे) भी देते हैं.

Eid ul-Fitr 2026 Live: सऊदी अरब में कब मनाई जाएगी ईद?
Inside the Haramain ने अपने एक्स अकाउंट पर आज 19 मार्च को एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था कि आज पूरे राज्य में शव्वाल 1447 महीने का चांद कहीं भी दिखाई नहीं दिया. इस वजह से 20 मार्च यानी कल शुक्रवार के दिन रमजान का महीना 30 दिन का होगा. इसी दिन मनाई जाएगी ईद-उल-फितर.
BREAKING NEWS: Eid Al Fitr is on Friday, 20 March 2026
The Crescent of month of Shawwal 1447 was NOT SIGHTED anywhere in the Kingdom today, subsequently the month of Ramadan will complete 30 days tomorrow and Eid Al Fitr will be on Friday pic.twitter.com/3fiDuIWV6n
— Inside the Haramain (@insharifain) March 18, 2026
दुबई में 900 से अधिक मस्जिदों में पढ़ी जाएगी ईद की नमाज़
Eid ul-Fitr 2026 Live Updates: Dubai Media Office के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक ट्वीट के अनुसार, दुबई में ईद अल फितर की नमाज सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर अदा की जाएगी. दुबई रेजिलिएंस सेंटर के समन्वय से 900 से अधिक मस्जिदों में पूरी तैयारी सुनिश्चित की गई है. ‘मुअज्जिन अल फ्रीज’ पहल जारी रहेगी, जिसके तहत ईद तकबीर पढ़ी जाएगी और सभी मस्जिदों में नमाज के लिए अज़ान दी जाएगी.
The Eid Al Fitr prayer in Dubai will be held at 6:40am with full readiness ensured across more than 900 mosques, in coordination with the Dubai Resilience Centre. The ‘Muezzin Al Freej’ initiative will continue, with Eid Takbeerat raised and the call to prayer delivered across… pic.twitter.com/g7IE5dIX4K
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) March 19, 2026
Eid ul-Fitr 2026 Live: कनाडा और सिंगापुर में कब मनाई जाएगी ईद?
कनाडा में भी मुस्लिम धर्म के काफी लोग रहते हैं. खबरों के अनुसार, यहां 20 मार्च यानी कल ईद मनाई जाएगी, साथ ही सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत आदि में भी कल ही ईद मनेगी. वहीं, ईद-उल-फितर सिंगापुर में शनिवार के दिन यानी 21 मार्च को मनाई जाएगी
ईद उल फितर Live: ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा में फर्क?
ईद उल फितर Live: मुस्लिम धर्म में प्रत्येक वर्ष दो तरह की ईद मनाई जाती है. पहली ईद-उल-फितर और दूसरी ईद-उल-अजहा. ईद-उल-फितर रमजान के समाप्त होने के बाद चांद दिखने पर मनाई जाती है. वहीं, ईद-उल-अजहा लगभग दो महीने बाद मनाई जाती है. इसे सैक्रिफाइस यानी त्याग, बलिदान का ईद भी कहा जाता है, जिसे पैगंबर इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है.
Eid ul-Fitr 2026 Live: ईद उल फितर से पहले यूएई में खुले में नमाज़ पढ़ने पर प्रतिबंध
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईद उल फितर से पहले यूएई में खुले में नमाज़ पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अब वहां नमाज़ मस्जिदों के अंदर अदा की जाएगी. ईद-उल-फितर से पहले, यूएई के इस्लामी मामलों, बंदोबस्ती और ज़कात के सामान्य प्राधिकरण ने घोषणा की है कि पूरे यूएई में नमाज़ मस्जिदों के अंदर अदा की जाएगी. एक बयान जारी करते हुए प्राधिकरण ने कहा है कि यह निर्णय पूरे देश में लागू होगा है. ईद की नमाज़ के लिए पारंपरिक रूप से खुले में इस्तेमाल होने वाले स्थानों पर नमाज़ अदा नहीं की जाएगी.
ट्रंप और मेलानिया ने अमेरिकियों को ईद की दी शुभकामनाएं
अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने ईद-उल-फितर मना रहे अमेरिकियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं. व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘फर्स्ट लेडी मेलानिया और मैं ईद-उल-फितर मना रहे प्रत्येक अमेरिकी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजते हैं.’
Eid ul-Fitr 2026 Live: रोज़े के बाद मीठी ईद क्यों मनाई जाती है?
रमज़ान के पूरे महीने लोग रोज़ा रखते हैं, नमाज़ पढ़ते हैं. पूरे 30 दिनों तक खुद पर संयम रखना भी एक बड़ी इबादत मानी जाती है. जब रमज़ान का महीना पूरा होता है, तो उसकी खुशी मनाने और शुक्रिया अदा करने के लिए ईद-उल फितर मनाई जाती है. चूंकि, इस दिन खासतौर पर खीर, मीठी सेवइयां, अन्य मीठे पकवान बनाए जाते हैं. लोग इस दिन एक-दूसरे के साथ खुशी, प्यार, भाईचारे के साथ मिलते-जुलते हैं, बधाई देते हैं. ये त्योहार खुशियों, भाईचारे का प्रतीक है, इसलिए भी इसे मीठी ईद कहा जाता है.
Eid ul-Fitr 2026: ईद उल फितर पर चांद देखना क्यों है जरूरी?
ईद-उल-फ़ितर पर चांद देखना, इसलिए जरूरी माना जाता है, क्योंकि इस्लामिक कैलेंडर पूरी तरह चंद्र (लूनर) प्रणाली पर आधारित होता है. इसमें हर नया महीना नए चांद (हिलाल) के दिखाई देने से शुरू होता है. इस्लामी परंपरा और शरीयत के अनुसार, पैगंबर हज़रत मुहम्मद ने सभी को चांद देखकर रोज़ा रखने और चांद को देखकर ही रोज़ा खत्म करने का निर्देश दिया था. इसी वजह से ईद की तारीख चांद दिखने पर ही तय की जाती है. इसके अलावा, ये रमज़ान के अंत का भी संकेत है. जब शव्वाल महीने का चांद दिखाई देता है, उसके बाद ये तय होता है कि रमज़ान खत्म हो गया. उसके अगले दिन धूमधाम से लोग ईद मनाते हैं. इस्लामी महीना 29 या 30 दिनों का होता है. ऐसे में 29वें दिन चांद दिख जाए तो अगले दिन ईद होती है और अगर 30 दिन पूरे हो जाएं तो फिर अगले दिन ईद मनाई जाती है.
Eid ul-Fitr 2026 its Significance: ईद-उल-फितर का महत्व क्या है?
ईद-उल-फ़ितर रमज़ान के अंत का प्रतीक है. रमज़ान एक पाक और पवित्र महीना है, जो उपवास, नमाज़ और आत्मचिंतन के लिए समर्पित होता है. यह मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए एक बेहद ही खुशियों भरा त्योहार है. इस धर्म के लोगों के लिए ये कृतज्ञता और एकता का समय होता है. ईद के दिन की शुरुआत विशेष नमाज से होती है. फिर सभी एक-दूसरे से मिलते हैं, गले मिलकर ईद मुबारक कहते हैं. तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. ज़कात-उल-फितर (zakat al-fitr) देना इस उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि जरूरतमंद लोग भी इस खुशी में शामिल हो सकें.


