23 मार्च को सीधा होगा बुध… इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

23 मार्च को सीधा होगा बुध… इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Last Updated:

देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल के अनुसार, 23 मार्च को बुध ग्रह कुंभ राशि में मार्गी (सीधी चाल) होने जा रहे हैं. इसका शुभ प्रभाव विशेषकर मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशियों पर पड़ेगा. इससे रुके हुए काम बनेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर व व्यापार में सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे.

ख़बरें फटाफट

देवघर: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार समय-समय पर ग्रह अपनी चाल, राशि और नक्षत्र में परिवर्तन करते रहते हैं. जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है. इन ग्रहों में बुध को खास महत्व दिया जाता है, क्योंकि इसे बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क का कारक माना जाता है. वर्तमान समय में बुध ग्रह कुंभ राशि में स्थित है और वक्री अवस्था में चल रहा है. जिसकी वजह से कई लोगों के कामों में रुकावट या उलझन देखने को मिल रही है. लेकिन माना जा रहा है कुछ दिनों में बुध वक्री से मार्गी होने वाले हैं और स्थिति बदलने वाली है. बुध कब मार्गी होंगे और इसका किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, आइये जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से…

क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य 
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि 23 मार्च को बुध ग्रह कुंभ राशि में ही मार्गी हो जाएगा, यानी अपनी सीधी चाल में आ जाएगा. ज्योतिषशास्त्र में बुध का मार्गी होना काफी शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे बुद्धि स्पष्ट होती है, निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और रुके हुए काम फिर से गति पकड़ने लगते हैं. इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन खास तौर पर चार राशियों के लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है.

इन 4 राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार:
मेष राशिः बुध के मार्गी होते ही इन लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. करियर और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें अब सफलता मिलने के योग बनेंगे. साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है.

सिंह राशिः सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह समय सकारात्मक रहने वाला है. बुध की कृपा से इनकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे सामाजिक और प्रोफेशनल जीवन में सम्मान मिलेगा.नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं.

तुला राशिः इस राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन खासतौर पर लाभकारी रहेगा. पढ़ाई-लिखाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. इसके अलावा प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी और पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा. आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिलेगा.

कुंभ राशिः बुध स्वयं मार्गी हो रहा है. लिहाजा कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद खास रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर में नई दिशा मिल सकती है और पुराने विवाद भी सुलझने के योग बनेंगे. कुल मिलाकर, इन चार राशियों के लिए बुध का मार्गी होना नई उम्मीद और सफलता के द्वार खोल सकता है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

Source link

Previous post

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में किन्नरों को दर्शन देती हैं मां दुर्गा! इन नियमों के पालन से होगा चमत्कार

Next post

20 मार्च को रेवती नक्षत्र का रहेगा प्रभाव, आज जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य, ज्योतिषी

You May Have Missed