सूर्य देव का वो शक्तिशाली स्तोत्र जिसे पढ़ते ही जाग उठती है सोई किस्मत, जानिए कितनी बार करें पाठ और क्या होगा इसका असर?

सूर्य देव का वो शक्तिशाली स्तोत्र जिसे पढ़ते ही जाग उठती है सोई किस्मत, जानिए कितनी बार करें पाठ और क्या होगा इसका असर?

Aditya Hridaya Stotra: हिंदू धर्म में सूर्य को सिर्फ एक ग्रह नहीं, बल्कि जीवन देने वाला देवता माना गया है. सुबह की पहली किरण से लेकर दिन ढलने तक सूर्य की मौजूदगी हर इंसान की जिंदगी से जुड़ी रहती है. यही वजह है कि सूर्य देव को प्रत्यक्ष देव कहा गया है, जिनके दर्शन हर दिन सभी को होते हैं. मान्यता है कि सूर्य की कृपा से इंसान को सेहत, आत्मविश्वास, मान-सम्मान और सकारात्मक सोच मिलती है. जब जीवन में रुकावटें आने लगती हैं, मेहनत के बाद भी सफलता दूर नजर आती है, मन कमजोर रहने लगता है या बार-बार नकारात्मकता घेरने लगती है, तब सूर्य की साधना बेहद असरदार मानी जाती है. इन्हीं साधनाओं में एक सबसे शक्तिशाली स्तोत्र है आदित्य हृदय स्तोत्र. आदित्य हृदय स्तोत्र सिर्फ मंत्रों का समूह नहीं है, बल्कि यह ऐसा कवच माना जाता है जो मन, शरीर और सोच-तीनों को मजबूत करता है. कहा जाता है कि इस स्तोत्र का तीन बार पाठ करने से व्यक्ति के भीतर नई ऊर्जा का संचार होता है और किस्मत के बंद दरवाजे धीरे-धीरे खुलने लगते हैं. खास तौर पर मकर संक्रांति, रविवार या सूर्य से जुड़े खास दिनों पर इसका पाठ करना बेहद शुभ माना गया है. आइए जानते हैं आदित्य हृदय स्तोत्र की महिमा, इसके फायदे और इससे जुड़ी रामायण की वो कथा, जिसने इसे और भी पावन बना दिया. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

आदित्य हृदय स्तोत्र क्या है?
आदित्य हृदय स्तोत्र एक पवित्र संस्कृत स्तोत्र है, जिसका वर्णन वाल्मीकि रामायण के युद्धकांड में मिलता है. यह स्तोत्र सूर्य देव की महिमा, शक्ति और उनके दिव्य स्वरूप का सुंदर वर्णन करता है. इसमें सूर्य को सभी देवताओं का सार बताया गया है. इस स्तोत्र के जरिए सूर्य को जीवन देने वाला, अंधकार मिटाने वाला और हर संकट से बाहर निकालने वाला देव कहा गया है. यही वजह है कि इसे पढ़ने से डर, तनाव और निराशा कम होने लगती है.

भगवान राम और आदित्य हृदय स्तोत्र की कथा
रामायण के अनुसार, जब भगवान राम का युद्ध लंकापति रावण से चल रहा था, तब लंबी लड़ाई के कारण उनकी सेना थक चुकी थी. रावण बार-बार घायल होने के बाद भी जीवित हो जाता था क्योंकि उसकी नाभि में अमृत मौजूद था. ऐसे कठिन समय में भगवान राम भी चिंतित दिखाई दिए. तभी युद्धभूमि में महर्षि अगस्त्य प्रकट हुए. उन्होंने भगवान राम को सूर्य देव की उपासना करने और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करने की सलाह दी. अगस्त्य मुनि ने बताया कि यह स्तोत्र हर शत्रु पर विजय दिलाने वाला है और मन से डर को खत्म कर देता है. भगवान राम ने पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ सूर्य देव को नमन किया और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ किया. इसके बाद उनका आत्मविश्वास लौट आया, शरीर में नई शक्ति आई और अंत में उन्होंने रावण का वध कर विजय प्राप्त की. तभी से यह स्तोत्र विजय, साहस और सफलता का प्रतीक माना जाने लगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

आदित्य हृदय स्तोत्र के फायदे
1. आत्मविश्वास बढ़ाता है
इस स्तोत्र का पाठ करने से मन मजबूत होता है और आत्मविश्वास धीरे-धीरे बढ़ने लगता है.

2. नकारात्मक सोच दूर करता है
अगर मन में डर, चिंता या निराशा बनी रहती है, तो यह स्तोत्र उसे कम करने में मदद करता है.

3. सेहत में सुधार
सूर्य से जुड़ी साधनाएं शरीर में ऊर्जा बढ़ाती हैं, जिससे कमजोरी और थकान कम होती है.

4. करियर और काम में सफलता
जो लोग काम में रुकावट महसूस करते हैं या बार-बार असफलता का सामना करते हैं, उनके लिए यह स्तोत्र लाभदायक माना जाता है.

5. मान-सम्मान और पहचान
सूर्य को प्रतिष्ठा और सम्मान का कारक माना गया है. इसके पाठ से समाज में पहचान और मान बढ़ता है.

Aditya Hridaya Stotra

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कैसे करें?
-सुबह सूर्योदय के समय स्नान करके साफ जगह पर बैठें
-पूर्व दिशा की ओर मुख रखें
-सूर्य देव को जल अर्पित करें
-शांत मन से आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें
-पाठ के बाद सूर्य से मनोकामना करें

नियमित रूप से इसका पाठ करने से असर जल्दी दिखाई देने लगता है.

Source link

Previous post

क्या आप भी रोटियां गिनकर बनाते हैं? कभी मत करना ऐसी गलती, वरना घर में नहीं टिकेगा पैसा, भयंकर होंगे परिणाम

Next post

Weekly Horoscope 19 to 25 January: सिंह, कन्या, तुला समेत 5 राशियों को इस सप्ताह कामकाज में मिलेगी संतुष्टि, मिथुन राशि वाले सावधानी से चलें, सूर्य गोचर से फायदा

You May Have Missed