Weekly Horoscope 19 to 25 January: सिंह, कन्या, तुला समेत 5 राशियों को इस सप्ताह कामकाज में मिलेगी संतुष्टि, मिथुन राशि वाले सावधानी से चलें, सूर्य गोचर से फायदा

Weekly Horoscope 19 to 25 January: सिंह, कन्या, तुला समेत 5 राशियों को इस सप्ताह कामकाज में मिलेगी संतुष्टि, मिथुन राशि वाले सावधानी से चलें, सूर्य गोचर से फायदा

Weekly Horoscope 19 to 25 January 2026: जनवरी के इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कई राशियों के लिए फायदेमंद तो कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी. दरअसल जनवरी के इस सप्ताह मकर राशि में सूर्य, शुक्र, मंगल, बुध की युति बनने जा रही है. साथ ही श्रवण नक्षत्र में सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह मौजूद रहेंगे. ग्रहों के गोचर और शुभ योग के प्रभाव से इस सप्ताह मेष, कन्या, तुला समेत 5 राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. वहीं मिथुन, कुंभ, मीन समेत कुछ राशियों के लिए भी उतार चढ़ाव की स्थिति रहने वाली है. साप्ताहिक राशिफल से जानिए जनवरी का यह सप्ताह मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2025 (Mesh Weekly Rashifal)

जनवरी के इस सप्ताह की शुरुआत में मेष राशि वालों में आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी, लेकिन पराक्रम में कमी भी महसूस कर सकते हैं क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह की मकर राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्र के साथ युति बना रहे हैं. ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा लेकिन साथ काम करने वालों के साथ किसी बात की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. मेष राशि वालों को अचानक धन लाभ मिलने की संभावना पूरे सप्ताह बनी रहेगी. व्यापारी वर्ग को अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह थोड़ी उथल पुथल देखने को मिल सकती है.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2025 (Vrishabha Weekly Rashifal)

जनवरी के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. नौकरी कर रहे लोगों को ऑफिस में अपने काम से सभी को प्रभावित करेंगे और अपने अधिकारियों का पूर्ण साथ मिलेगा. दैनिक कार्यों में सफलता मिलने से मन खुश होगा और किसी से अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. इस राशि के कुछ जातक सोशल मीडिया पर काम करने के बारे में सोच सकते हैं. वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा और जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग भी मिलेगा. ससुराल वालों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और छोटी दूरी की यात्राओं के योग बन सकते हैं.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2025 (Mithun Weekly Rashifal)

मिथुन राशि वालों की जनवरी के इस सप्ताह की शुरुआत कुछ उलझन के साथ हो सकती है. भाग्य का सहयोग कम मिलेगा और कई कार्य अधूरे रह सकते हैं. नौकरी करने वालों की ऑफिस में अधिकारियों के साथ बातचीत हो सकती है. शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है जिसके चलते कार्यों में अवरोध मिल सकते है अतः इससे बचें. पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी, जिससे मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. सुखों में वृद्धि हो सकती है और भोग विलास से संबंधित चीजों पर खर्च हो सकता है. इस सप्ताह वाहन चलाने से बचें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2025 (Kark Weekly Rashifal)

कर्क राशि वालों के मन में उथल पुथल रहने वाली है क्योंकि सप्ताह की शुरुआत में आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा, कई बड़े ग्रहों जैसे सूर्य, शुक्र, मंगल, बुध के साथ शनि की राशि में विराजमान हैं. इन ग्रहों की युति की वजह से कर्क राशि वालों को इस सप्ताह की शुरुआत में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में अवरोध प्राप्त हो सकते हैं, जिसकी वजह से की गई भागदौड़ खराब हो सकती है. छात्रों को अपने क्षेत्र में थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्यकता करनी पड़ सकती है. संतान के स्वास्थ्य को लेकर तकलीफ मिल सकती है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2025 (Singh Weekly Rashifal)

जनवरी का यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव, कई बड़े ग्रह जैसे शुक्र, मंगल, बुध, चंद्र के साथ युति बना रहे हैं. सूर्य के साथ इन ग्रहों की युति आपके लिए कई नई उपलब्धियां लेकर आएगी. धन लाभ को लेकर यह सप्ताह अच्छा जा सकता है, कई जगहों से कमाई के साधन बढ़ेंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को किसी अच्छी जगह से नई नौकरी के लिए अच्छे ऑफर प्राप्त हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है और जीवनसाथी के साथ प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं. साथ ही अपने मकान में कोई कार्य पूर्ण कर सकते हैं.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2025 (Kanya Weekly Rashifal)

जनवरी का यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह, बड़े ग्रहों जैसे मंगल, शुक्र, सूर्य और चंद्र देव के साथ युति बना रहे हैं. बुध ग्रह के साथ इन ग्रहों की युति कन्या राशि वालों को जीवन के कई क्षेत्र में फायदेमंद रहने वाली है. इस सप्ताह आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है और मकान व फ्लैट खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है. साथ ही अपने घर पर किसी प्रकार का खर्च कर सकते है, जिसकी जरूरत भी थी. यह सप्ताह आर्थिक लाभ को लेकर अच्छा बना रह सकता है और पारिवारिक जीवन मधुरतापूर्ण रहेगा.

तुला साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2025 (Tula Weekly Rashifal)

तुला राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह धन लाभ को लेकर स्थिति अच्छी बनी रह सकती है और कई क्षेत्र से कमाई के साधन भी बढ़ेंगे. तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह फिलहाल मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और चंद्र देव के साथ युति बना रहे हैं और शुक्र की युति तुला राशि वालों के लिए कई सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी. तुला राशि वालों को आरोग्य की प्राप्ति होगी और व्यापार कर रहे लोगों के नए कार्यों के साथ-साथ लाभ होने के पूर्ण आसार बने रहेंगे. इस सप्ताह कई प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी और परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ेगा. पढ़ाई कर रहे छात्रों और इस सेक्टर में मौजूद लोगों के लिए यह समय अच्छा बना रहेगा.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2025 (Vrishchik Weekly Rashifal)

जनवरी का यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं और इस ग्रह के स्वामी शनि की राशि मकर में सूर्य, बुध, चंद्र और शुक्र ग्रहो के साथ युति बना रहे हैं. आपकी राशि के स्वामी की इन ग्रहों की युति से कई मामलों में आपको लाभ मिलेगा तो कई मामलों में निराशा का सामना करना पड़ सकता है. ठंड और प्रदूषण की वजह से स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह ठीक-ठाक बना रहेगा. साथ ही भोगविलास की चीजों पर खर्च हो सकते हैं, जिससे धन संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है. किसी जरूरी कार्य की वजह से इस सप्ताह के अंत में यात्रा के योग भी बन रहे हैं और किसी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है.

धनु साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2025 (Dhanu Weekly Rashifal)

जनवरी का यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है क्योंकि धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह फिलहाल बुध ग्रह की राशि में विराजमान हैं. धनु राशि वालों को नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत जातकों को मनचाही सफलता मिलने से खुशी प्राप्त हो सकती है, लेकिन व्यापारी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग उधारी में माल देने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है. आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी और कई तरह के विवादों से मुक्ति भी मिलेगी. विद्यार्थी वर्ग को अच्छे समाचार मिलने के अच्छे संकेत हैं. अचानक किसी प्रकार का लाभ ख़ुशी प्रदान कर सकता है.

मकर साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2025 (Makar Weekly Rashifal)

जनवरी का यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. इस सप्ताह मकर राशि वालों को जरूरत से ज्यादा खर्च करने की वजह से कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. नौकरी या व्यापार में मन नहीं लगने की वजह से कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. छात्रों का इस सप्ताह घरेलू कार्यों की वजह से पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है और प्रदूषण व ठंड की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं और मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंच सकता है.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2025 (Kumbh Weekly Rashifal)
जनवरी के इस सप्ताह कुंभ राशि वाले नौकरी पेशा जातकों को थोड़ी सावधानी के साथ व्यतीत करना पड़ सकता है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. ऑफिस में अधिकारियों के साथ किसी भी तरह की बहसबाजी से बचें, मन चलायमान बना रहने के कारण कुछ चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है और नकारात्मक विचारों से दूर रहें. कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अपनी वाणी पर संयम रखें क्योंकि आपकी वाणी की वजह से कई तरह के विवाद खड़े हो सकते हैं इसलिए जहां जरूरत हो, वहीं बोलें.

मीन साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2025 (Meen Weekly Rashifal)

जनवरी का यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा क्योंकि आपकी राशि शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. इस सप्ताह आपके कुछ जरूरी अटके काम प्रगति पकड़ने लगेंगे, जिससे आप राहत की सांस लेंगे. प्रदूषण और ठंड की वजह से अपने साथ साथ पूरे परिवार की सेहत का ध्यान रखें. धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ सकती है. नकारात्मक विचारों तथा क्रोध से बचकर रहें. इस सप्ताह व्यर्थ का खर्च परेशान कर सकता है, इसलिए अपने खर्चों में कटौती करें. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे लेकिन कामकाज में परेशानी की वजह से चिंता बनी रहेगी.

Source link

Previous post

सूर्य देव का वो शक्तिशाली स्तोत्र जिसे पढ़ते ही जाग उठती है सोई किस्मत, जानिए कितनी बार करें पाठ और क्या होगा इसका असर?

Next post

Aaj Ka Tarot Rashifal: कर्क वालों धन के मामलों में सावधानी बरतें, तुला, मीन वालों की कई इच्छाएं पूरी होंगी, धनु वालों के लिए लाभदायक! पढ़ें आज का टैरो राशिफल

You May Have Missed