क्या आप भी रोटियां गिनकर बनाते हैं? कभी मत करना ऐसी गलती, वरना घर में नहीं टिकेगा पैसा, भयंकर होंगे परिणाम
Last Updated:
Roti making vastu tips: हर दिन सभी के घर में रोटियां दिन और रात में जरूर बनती हैं. कुछ लोग ढेर सारी गर्मा गर्म रोटियां बनाते जाते हैं और परिवार के सदस्य खाते हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी महिलाएं होती हैं, जो रोटियां गिनकर बनाती हैं. मतलब, घर में जितने लोग डेली जितनी रोटियां खाते हैं, उतनी ही बनाती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोटियों को गिनती करके बनाने के लेकर कुछ बाते कही गई हैं. क्या गिनकर रोटियां पकाना अशुभ है या शुभ, जानिए यहां.
हर दिन सभी के घरों में रोटियां बनाई और खाई जाती हैं. काफी महिलाएं जो रोटियां पकाती हैं, वे एक बार में ही बनाकर ढेर सारी रोटियां रख देती हैं, कुछ गर्मा-गर्म बनाती हैं और परिवार के सदस्य खाते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो रोटियों को गिन-गिन कर बनाते हैं यानी घर में जितने सदस्य हैं और वे डेली जितना रोटी खाते हैं, उससे एक भी एक्स्ट्रा नहीं बनाते. ऐसा करना वास्तु के अनुसार शुभ होता है या अशुभ यहां जानिए विस्तार से.

वास्तु के अनुसार, अक्सर घरों में खाना बनाते समय रोटियां गिनी जाती हैं ताकि हर सदस्य को बराबर मिले, लेकिन वास्तुशास्त्र के हिसाब से रोटियां गिनना सही नहीं माना जाता है. ऐसा करने से घर की पॉजिटिव एनर्जी पर असर पड़ सकता है. वास्तु और ज्योतिष एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोटियां गिनने से जिंदगी में कई परेशानियां आ सकती हैं.

रोटियां गिनकर बनाना अशुभ क्यों माना जाता है? वास्तुशास्त्र के अनुसार, खाना गिनना कमी को दर्शाता है. इससे लगता है कि इंसान के मन में अभाव का डर है. ऐसा माना जाता है कि रोटियां गिनने से अन्न की देवी अन्नपूर्णा और धन की देवी लक्ष्मी का अपमान होता है. इसलिए रोटियां गिनकर बनाना या परोसना अशुभ माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रोटियां गिनने से कई नुकसान हो सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि रोटियां गिनने से आमदनी कम हो जाती है. खर्च बढ़ जाता है. इससे घर में पैसों की कमी और आर्थिक परेशानियां भी आ सकती हैं. इससे खाने की कदर कम हो सकती है और अनाज की भरपूरता में भी कमी आ सकती है. रोटियां गिनने से होने वाली वास्तु की गलतियां छोटी-छोटी बातों पर झगड़े बढ़ा सकती हैं. किचन में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है, जो पूरे घर के माहौल को प्रभावित करती है.

रोटियां बनाते और परोसते समय इन बातों का ध्यान रखें: रोटियां उतनी ही बनाएं जितनी आपको जरूरत है. खाना बनाते समय मन शांत रखें, गुस्सा या तनाव से बचें. बची हुई रोटियां फेंकने की बजाय जरूरतमंदों या जानवरों को दें. रसोई में खाने का हमेशा सम्मान करें.

अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो आप अपने घर में वास्तु दोष से बच सकते हैं. जिंदगी की परेशानियां कम कर सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि गाय को पहली रोटी खिलाना शुभ होता है. इसके बाद सबके लिए रोटियां बनाएं, लेकिन उन्हें गिनें नहीं. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और पारिवारिक काम आसानी से पूरे होते हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा भी कहा जाता है कि गेहूं का संबंध सूर्य भगवान से होता है. ऐसे में रोटियां जब आप गिन-गिन कर बनाते हैं, तो इससे भगवान सूर्य का आप जाने-अनजाने में अपमान कर देते हैं. इससे आपके घर की शांति, सुख-समृद्धि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


