Aaj Ka Mithun Rashifal : मिथुन राशि की आज चांदी, लव लाइफ में खत्म होगा तनाव, पढ़ाई में लगेगा मन
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 17 January 2026 : हमारे साथ अगले 24 घंटे में क्या होगा, राशिफल की मदद से हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. अक्सर इसकी गणना एकदम सटीक होती है. कई लोग अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. मिथुन राशि के लिए आज का दिन अच्छा जाएगा. दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा. प्रेम संबंधों में तनाव खत्म होंगे. छात्रों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आई है. किसी धार्मिक यात्रा पर जाने से संबंधों में मिठास आएगी. लव लाइफ में आपकी समझ बढ़ेगी. मेहनत करने पर कई गुना लाभ मिलेगा.
शनिवार का दिन करियर के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है. आज का दिन आपके अनुकूल और भाग्योदय वाला रहने वाला है. ग्रहों की चाल के अनुसार आज चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि के भाग्य भाव में हो रहा है जिस कारण नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिलेगा और सभी अधूरे कार्य पूर्ण होंगे. मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन संतुलन वाला रहेगा जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनका पढ़ाई में मन लगेगा. किसी नए टॉपिक को पढ़ने पर आने वाले समय में आपको लाभ मिलेगा.
नौकरी वालों का क्या
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए भाग्योदय वाला रहेगा क्योंकि चंद्रमा मिथुन राशि के नवे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो कार्यक्षेत्र में मेहनत करने पर कई गुना लाभ मिलेगा. जो जातक ऑफिस में नौकरी करते हैं उन्हें मेहनत के अनुसार अच्छा फल मिलेगा, जिससे जीवन में सकारात्मक भाव और आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी. रुके हुए सभी कार्य भी आज बेहद ही सरलता के साथ पूरे हो जाएंगे.
नोट : सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


