मकर राशि के लिए सुबह जोश, शाम को कन्फ्यूजन, जानिए दिन का पूरा गणित

मकर राशि के लिए सुबह जोश, शाम को कन्फ्यूजन, जानिए दिन का पूरा गणित

Last Updated:

Aaj Ka Makar Rashifal 16 January 2026 : मकर राशि के लिए आज ऊर्जा अच्छी रहेगी, शाम को कमी महसूस हो सकती है. डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, नौकरीपेशा को सफलता, व्यापारियों को कुलदेवी की पूजा लाभकारी, स्वास्थ्य में सतर्कता जरूरी. स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने का है. मानसिक तनाव, सिर दर्द या थकान जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

Aaj Ka Rashifal. मकर राशि के जातकों के लिए 16 जनवरी यानी आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है. दिन की शुरुआत में ऊर्जा का स्तर काफ़ी अच्छा रहेगा, जिससे आप अपने कार्यों को उत्साह के साथ पूरा कर पाएंगे, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलेगा, शाम के समय ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है.

जयपुर की प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. सुबह के समय ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन शाम होते-होते कन्फ्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

आज मुश्किल काम होंगे पूरे
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला साबित हो सकता है. मुश्किल से मुश्किल कार्य भी आज पूरे होते नजर आएंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर माहौल सकारात्मक बना रहेगा. दिनभर हंसी-खुशी का माहौल रहेगा और ऑफिस में अच्छा समय बीतेगा.

स्वास्थ्य के मामले में रहें सतर्क
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने का है. मानसिक तनाव, सिर दर्द या थकान जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आज क्रोध की अधिकता भी देखी जा सकती है, इसलिए आज संयम और धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी होगा.

इस देवी की करें आराधना
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुलदेवी की आराधना के लिए शुभ माना गया है. किसी भी बड़े निर्णय या नए कार्य की शुरुआत से पहले कुलदेवी का स्मरण अवश्य करें. यदि कुलदेवी की जानकारी न हो, तो केवल श्रद्धा भाव से एक दीपक प्रज्वलित करना भी लाभकारी रहेगा.

मैरिड कपल्स में आ सकती हैं ये परेशानियां
मैरिड कपल्स और प्रेम संबंधों में आज हल्की-फुल्की परेशानियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपसी समझ और बातचीत से इनका समाधान भी निकल आएगा. दिन के अंत तक परिस्थितियां आपके पक्ष में ही रहेंगी.

तुला राशि के लिए उपाय
आज मां भगवती की पूजा अवश्य करें.घर से बाहर निकलते समय माता और बहनों का आशीर्वाद लें, इससे दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

homeastro

मकर राशि के लिए सुबह जोश, शाम को कन्फ्यूजन, जानिए दिन का पूरा गणित

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed