चंद्रमा करेंगे मीन राशि में प्रवेश, धनु वाले आज न करें ये काम, निवेश से बचें
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 06 july 2026: धनु राशि के जातकों के लव लाइफ आज काफी अच्छा रहने वाला है. आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बितायेंगे. साथ ही आप अगर किसी मुश्किल में है तो आपके पार्टनर से उसमें आपको मदद भी मिल सकती है. जानें आज यानी 6 जुलाई 2026 के दिन का राशिफल.
जमुई: आज 06 जुलाई 2026 के दिन चंद्रमा फिर से अपना स्थान परिवर्तन करने वाले हैं. आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे. जिस कारण आज के दिन धनु राशि के जातकों के जीवन में काफी गंभीरता आएगी. आज आप किसी भी मुद्दे पर काफी गहराई से सोच पाएंगे, जिसका असर आपके जीवन पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि बुध लगातार पिछले कुछ दिनों से अपनी उल्टी चाल में हैं, और वर्तमान में अस्त हो रहे हैं. ऐसे में धनु राशि के जातकों को चाहिए कि वह आज के दिन भी किसी तरह के आर्थिक फैसले में कोई जल्दीबाजी ना करें. अगर आप निवेश करना चाहते हैं, कोई साझेदारी, सौदा या डील करना चाहते हैं तो आज का दिन उसमें आपको काफी सावधानी बरतने वाला है. धनु राशि के जातकों को चाहिए कि आज के दिन आप किसी ऐसी चीज के पीछे ना भागें, जिसमें आपको तुरंत फायदा नजर आता हो. इससे बेहतर है कि आप भविष्य की योजना बनाएं और उस पर काम करें.
आज सामने आ सकते हैं कुछ जरूरी खर्च
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज कुछ जरूरी चीजों पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है. आज आप खर्च को लेकर भी सावधान रहें अगर आप कोई काम करना चाहते हैं तो पहले उसका बजट तैयार कर लें और उस हिसाब से ही खर्च करें, नहीं तो आपका बजट गड़बड़ा सकता है. आज के दिन आपको फालतू के तनाव से दूर रहना चाहिए. आज आप अपने नौकरी वाले स्थान पर शांति से समय गुजारें. किसी बात में जब तक आवश्यकता ना हो तो ना ही पड़े, यही आपके लिए बेहतर होगा. धनु राशि के जातकों को आज किसी भी बात की सच्चाई जाने बगैर उसे पर कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए. अगर आपके सामने कोई बात लाई जाती है, तो कोशिश करें कि आप पहले उसके बारे में पूरी तरह से तहकीकात कर ले. तभी आप कोई निर्णय लें यही आपके लिए अच्छा होगा.
प्यार में ऐसा रहने वाला है दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लव लाइफ आज काफी अच्छा रहने वाला है. आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बितायेंगे. साथ ही आप अगर किसी मुश्किल में है तो आपके पार्टनर से उसमें आपको मदद भी मिल सकती है. अविवाहित लोगों को आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है, जिसके आने से आपके जीवन में रोमांस का आगमन हो सकता है. परिवार में आज आप काफी खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे. हालांकि जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले में आपको समय खर्च करने की आवश्यकता भी पड़ सकती है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 3 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


