तुला राशि आज करेगी कमाल, 16 जनवरी को आत्मविश्वास, ऊर्जा और बड़ी सफलता के योग

तुला राशि आज करेगी कमाल, 16 जनवरी को आत्मविश्वास, ऊर्जा और बड़ी सफलता के योग

Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 16 January 2026 : आज का दिन ऊर्जा, आत्मविश्वास और उत्साह से भरपूर रहने वाला है.आज आपके जीवन में सकारात्मकता और आकर्षण दोनों देखने को मिलेंगे. साथ ही चंद्रमा ने आज राशि परिवर्तन कर लिया है और वे आपके तीसरे भाव यानी पराक्रम भाव में प्रवेश कर चुके हैं. यह स्थिति आपके भीतर छिपे आत्मबल और साहस को पूरी तरह से जागृत करने वाली है

ख़बरें फटाफट

Aaj Ka Tula Rashi. तुला राशि के जातकों के लिए 16 जनवरी यानी आज का दिन ऊर्जा, आत्मविश्वास और उत्साह से भरपूर रहने वाला है. आज शुक्रवार है, जो कि आपकी राशि के स्वामी ग्रह शुक्र का दिन माना जाता है, और यही कारण है कि आज आपके जीवन में सकारात्मकता और आकर्षण दोनों देखने को मिलेंगे. साथ ही चंद्रमा ने आज राशि परिवर्तन कर लिया है और वे आपके तीसरे भाव यानी पराक्रम भाव में प्रवेश कर चुके हैं. यह स्थिति आपके भीतर छिपे आत्मबल और साहस को पूरी तरह से जागृत करने वाली है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार पिछले दो दिनों से यदि आप किसी कार्य को लेकर सुस्ती, थकान या निर्णयहीनता महसूस कर रहे थे, तो आज वह सब समाप्त हो जाएगा. आज आप पूरे जोश और जुनून के साथ अपने काम में जुटेंगे. आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा और आप हर चुनौती का सामना पूरे हौसले के साथ करेंगे. यह दिन खासतौर पर कम्युनिकेशन, नेटवर्किंग और संपर्क बढ़ाने के लिए बेहद अनुकूल है.

इन लोगों का मिलेगा सहयोग
जो लोग मार्केटिंग, सोशल मीडिया, सेल्स, मीडिया, पब्लिक रिलेशन या ट्रैवलिंग से जुड़े व्यवसाय में हैं, उनके लिए आज का दिन बड़ी डील या किसी शुभ समाचार का संकेत दे रहा है. आपकी बातों में आज विशेष प्रभाव रहेगा, जिससे सामने वाला व्यक्ति आसानी से प्रभावित होगा. आज भाई-बहनों और दोस्तों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में और वृद्धि होगी. छोटी दूरी की यात्रा का भी योग बन रहा है, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है.

तुला राशि के लिए आज का उपाय
आज चंद्रमा पराक्रम भाव में हैं और शुक्र का दिन है, इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शाम के समय किसी लक्ष्मी मंदिर या घर के मंदिर में मां लक्ष्मी को पांच लाल गुलाब या कमल का फूल अर्पित करें. साथ ही सफेद चंदन या सुगंधित इत्र का तिलक अपने कंठ और कलाई पर अवश्य लगाएं. यह उपाय आपके भाग्य, आकर्षण और आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

homeastro

तुला राशि आज करेगी कमाल, 16 जनवरी को आत्मविश्वास, ऊर्जा और बड़ी सफलता के योग

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed