Mesh Rashifal 18 December 2025 : मेष राशि वाले आज कर लें ये उपाय, होगी धनवर्षा, फिर शुरू हो सकते हैं टूटे रिश्ते

Mesh Rashifal 18 December 2025 : मेष राशि वाले आज कर लें ये उपाय, होगी धनवर्षा, फिर शुरू हो सकते हैं टूटे रिश्ते

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 December 2025 : मेष राशि के लिए आज दिन अच्छा है. आज चंद्रमा सातवें भाव में गोचर करेंगे. मंगल आपकी स्थिति को मजबूत बनाएगा. संयम बनाकर रखें. लोकल 18 से बात करते हुए विंध्यधाम के ज्योतिष अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज शुभ मुहूर्त 11.56 से लेकर 12.38 मिनट तक रहेगा. राहुकाल 1.34 से लेकर 2.42 तक होगा. इस काल में कोई अच्छा काम न करें. नौकरी करने वालों को आज बॉस से तारीफ मिलेगी.

(Aaj ka mesh rashifal kaisa hai, 18 December 2025)/मिर्जापुर. आज हेमंत ऋतु और माष पौष है. विक्रम संवत 2082 है. तिथि चतुर्दशी है. नक्षत्र अनुराधा है. पक्ष कृष्ण है. योग धृति है. सूर्योदय 7. 8 मिनट सुबह से लेकर 5.28 सायंकाल पर होगा. मेष राशि के जातकों के लिए आज शुभ मुहूर्त 11.56 से लेकर 12.38 मिनट तक रहेगा. 10.34 से लेकर 11.15 मिनट तक अशुभ समय रहेगा. राहुकाल 1.34 से लेकर 2.42 तक रहेगा. इस काल में कोई अच्छा काम नहीं करें. दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा. इस दिशा में यात्रा नहीं करें. मेष राशि के लिए आज दिन अच्छा रहेगा. व्यवसाय के साथ नौकरी में भी सफलता मिलेगी. धन लाभ होगा. रिश्तों में थोड़ी अनबन हो सकती है. हड्डी और जोड़ों से दिक्कतें होंगी. वजनदार सामान न उठाएं.

आज दिखावा ठीक नहीं

विंध्यधाम के ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में आज चंद्रमा सातवें भाव में गोचर करेंगे. इससे दाम्पत्य, साझेदारी और सार्वजनिक जीवन में मजबूत योग बनेगा. मंगल आपकी स्थिति को मजबूत करेंगे. हालांकि, संयम बनाकर रखें. व्यवसायिक नजरिए से भी दिन अच्छा है. नए साझेदार बनेंगे. इसमें किया गया निवेश लंबे समय तक लाभ देगा. नए प्रयोग करने से आपको लाभ होगा. नौकरी में भी दिन अच्छा गुजरेगा. सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए कामों में सफलता मिलेगी. नौकरी से जुड़े लोगों को बॉस से तारीफ मिलेगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. साझेदारी से अच्छा धन कमाएंगे. खर्च पर नियंत्रण रखें. दिखावे पर पैसे खर्च करने से बचें.

गुस्से पर काबू आज जरूरी

मेष राशि के जातक आज गुस्से पर काबू रखें.

ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की आज सेहत सामान्य रहेगी. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. कमर, घुटने व जोड़ों में भी हल्का दर्द हो सकता है. ऐसे में वजनदार सामान न उठाएं. मानसिक तनाव कम करने के लिए पर्याप्त आराम करें. कोई भी तनाव लेने से बचें. रिश्तों के लिए दिन अच्छा नहीं है. पार्टनर से मतभेद होगा. अहंकार से बचें. शादीशुदा लोग संवाद करें और वाणी में मिठास रखें. अविवाहित लोगों के पुराने रिश्ते एक बार फिर शुरू हो सकते हैं. पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे. घर में किसी रिश्तेदार के आगमन की सम्भावना है. पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी से बचें. रिश्तों में बहस करने से बचें और गुस्से पर नियंत्रण रखें.

समृद्धि लाने के उपाय

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए आज का शुभ अंक 7 और भाग्यांक 6 रहेगा. शुभ रंग सफेद और आसमानी है. यह शुभ फलदायक होगा. पश्चिम दिशा में यात्रा करना बेहद ही लाभदायक होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें. ॐ श्रीं महालक्ष्मी नमः का जाप करें. धन और वैभव के साथ ही सुख और समृद्धि मिलेगी.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि आज कर लें ये उपाय, होगी धनवर्षा, फिर शुरू हो सकते हैं टूटे रिश्ते

Source link

Previous post

Aaj Ka Mithun Rashifal : लव लाइफ, बढ़ेगा विश्वास और अपनापन, मिथुन राशि का आज का दिन, हर क्षेत्र में बन रहे शुभ योग

Next post

Vrishabh Rashifal 18 December 2025 : बॉस से पड़ेगी फटकार, लव लाइफ में भी उथल पुथल, झगड़ा हो सकता है, वृषभ राशि वाले सावधान रहें आज

You May Have Missed