घर के सामने बिजली का खंभा? वास्तु के अनुसार क्या है असर, जानिए बचाव टिप्स

घर के सामने बिजली का खंभा? वास्तु के अनुसार क्या है असर, जानिए बचाव टिप्स

Last Updated:

अयोध्या: अक्सर देखा जाता है कि घर के सामने बिजली का खंभा खड़ा होता है. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका घर और परिवार पर क्या असर पड़ता है, यह जानना बेहद जरूरी है. घर के ठीक सामने खंभा शुभ है या अशुभ, और अगर अशुभ है तो इसे दूर करने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं, आइए विस्तार से जानते हैं.

दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बिल्कुल सामने किसी भी तरह का खम्भा अशुभ माना जाता है. ऐसा खम्भा घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और वातावरण में भारीपन व बेचैनी पैदा करता है. इसके अलावा, यह परिवार के सदस्यों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है.

ayodhya

कई बार ऐसा होता है कि घर के सामने खंभे के अशुभ प्रभाव से परिवार में झगड़े, लड़ाई और मनमुटाव होने लगते हैं. इसलिए नया घर खरीदते समय या घर का निर्माण करते समय यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि घर के सामने बिजली का खंभा न हो. यदि आपके घर के सामने खंभा मौजूद है, तो उसके नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए कुछ विशेष वास्तु उपाय जरूर अपनाएं.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम के अनुसार, यदि वास्तु के अनुसार घर के सामने खंभा होना अशुभ है, तो घर के मुख्य द्वार पर प्रतिदिन हल्दी से स्वास्तिक बनाना चाहिए. स्वास्तिक सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है और इसे द्वार पर बनाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayodhya

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि माता तुलसी माता लक्ष्मी को प्रिय हैं. नियमित पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है और किसी प्रकार का ग्रह कलेश नहीं होता.

ayodhya

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों से बना तोरण लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसके अलावा, इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होती हैं और आर्थिक समस्याओं से भी राहत मिलती है.

Ayo

अगर आप घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाते हैं तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है. ऐसे उपाय से घर के सामने खंभों के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति पाई जा सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

घर के सामने बिजली का खंभा? वास्तु के अनुसार क्या है असर, जानिए बचाव टिप्स

Source link

Previous post

आपका भी दिमाग चलता है रॉकेट की तरह? 5वें घर का राहु देता है ओवरथिंकिंग, गलत इंसान पर भरोसा सब मिटा देगा!

Next post

छठे भाव में राहु बैठा हो तो गुस्सा, जिद और दुश्मनों के वार जिंदगी को पलभर में उलट-पुलट कर सकते हैं, कैसे बचें?

You May Have Missed