आपका भी दिमाग चलता है रॉकेट की तरह? 5वें घर का राहु देता है ओवरथिंकिंग, गलत इंसान पर भरोसा सब मिटा देगा!

आपका भी दिमाग चलता है रॉकेट की तरह? 5वें घर का राहु देता है ओवरथिंकिंग, गलत इंसान पर भरोसा सब मिटा देगा!

Rahu In 5th House: कुंडली में पांचवां भाव बहुत खास माना जाता है, क्योंकि यहां से व्यक्ति की सोच, क्रिएटिविटी, रोमांस, बच्चों से जुड़ी बातें, पढ़ाई, दिमाग की दिशा और लाइफ में आने वाले मौके समझे जाते हैं. जब इस घर में राहु बैठता है, तो इसका असर काफी गहरा होता है. राहु खुद एक ऐसा ग्रह माना गया है जो अचानक मौक, भ्रम, तेज दिमाग, अलग तरह की सोच और कुछ हद तक असामान्य फैसलों का कारण बनता है. इसलिए जब राहु पांचवें भाव में होता है, तो इंसान की लाइफ का पूरा पैटर्न थोड़ा बदल जाता है. ऐसे लोग बहुत तेज दिमाग वाले होते हैं, लेकिन उनका फोकस कहीं-कहीं घूम भी सकता है. कई बार ये लोग अपनी अलग सोच की वजह से भीड़ से हटकर चलते हैं, जिससे लोग इन्हें समझ नहीं पाते. इनकी इंट्यूशन भी काफी स्ट्रॉन्ग होती है, यानी ये आगे की चीजें जल्दी पकड़ लेते हैं. पढ़ाई और प्रतियोगिता के मामलों में राहु अच्छी जगह बैठा हो तो कमाल के रिजल्ट देता है, लेकिन अगर बिगड़ा हुआ हो तो दिमाग को भटका देता है. राहु पांचवें भाव में होने से लव लाइफ भी काफी आकर्षक बन जाती है. ऐसे जातक लाइफ में एक से ज्यादा रिलेशन तक अनुभव कर सकते हैं या उनके रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. बच्चों की तरफ से भी मन थोड़ा उलझ सकता है, पर जब राहु शुभ फल दे, तो बच्चे बेहद समझदार और तेज तर्रार होते हैं. कुल मिलाकर, यह प्लेसमेंट मौके भी देता है और चुनौतियां भी, इसलिए इसका सही असर समझना जरूरी है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह से इसके अच्छे-बुरे फल और आसान उपाय, जिनसे आप अपने जीवन में संतुलन ला सकते हैं.

राहु पाचवें भाव में होने के सकारात्मक प्रभाव
1. तेज दिमाग और स्ट्रॉन्ग इंट्यूशन
ऐसे लोगों का दिमाग बहुत फास्ट चलता है. ये नई चीजें तुरंत पकड़ लेते हैं और कई बार दूसरों से पहले चीजों को भांप लेते हैं.

2. क्रिएटिव फील्ड में ग्रोथ
फिल्म, मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म, राइटिंग, डिजाइनिंग, म्यूजिक, रिक्रिएशन, स्टॉक मार्केट जैसे क्षेत्रों में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

3. कंपटीशन में सफलता
अगर राहु शुभ फल दे, तो प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू, गेम्स, टेक्निकल स्किल्स और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन नतीजे मिलते हैं.

4. लव लाइफ में आकर्षण
ऐसे लोगों की पर्सनालिटी में एक खास मैग्नेटिक इफेक्ट होता है, जिससे लोग आसानी से आकर्षित होते हैं.

5. चाइल्ड से जुड़े अच्छे फल
आपके बच्चे स्मार्ट, एडवांस सोच वाले और तेज दिमाग के हो सकते हैं.

राहु पाचवें भाव में होने के नकारात्मक प्रभाव
1. फोकस की कमी
दिमाग बहुत तेज होने के बावजूद, कभी-कभी ध्यान भटकने लगता है. पढ़ाई और करियर में लगातार मेहनत न करने की आदत बन जाती है.

2. लव लाइफ में उतार-चढ़ाव
रिलेशन जल्दी बन भी सकते हैं और जल्दी टूट भी सकते हैं. गलत लोगों पर भरोसा करने की गलती हो सकती है.

3. ओवरथिंकिंग और कन्फ्यूजन
दिमाग ज्यादा दौड़ने के कारण चिंता और उलझन बढ़ सकती है. फैसले लेने में भी परेशानी आती है.

4. बच्चों की तरफ चिंता
राहु खराब फल दे तो बच्चे की सेहत, पढ़ाई या व्यवहार को लेकर तनाव बढ़ सकता है.

5. स्टॉक मार्केट या स्पेक्युलेशन में नुकसान
गलत जगह पैसा लगाने या बिना सोचे-समझे इन्वेस्टमेंट करने से नुकसान हो सकता है.

राहु पाचवें भाव को कैसे संतुलित करें? आसान उपाय
1. हर बुधवार गाय को हरा चारा खिलाएं
यह दिमाग की उलझन कम करता है और राहु को शांत करता है.

2. सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
मन शांत होता है और राहु के कारण होने वाली बेचैनी कम होती है.

3. काले तिल का दान करें
यह उपाय जीवन में नेगेटिविटी कम करता है.

4. गुरुवार को पीली दाल या हल्दी दान करें
राहु की वजह से आने वाली अनिश्चितता कम होती है.

5. ध्यान यानी मेडिटेशन जरूर करें
राहु की सबसे बड़ी समस्या ओवरथिंकिंग है, जिसे शांत करने के लिए मेडिटेशन बेहद असरदार है.

6. किसी अनुभवी ज्योतिषि से कुंडली देखकर राहु का उचित उपाय या रत्न पहने. बिना जांचे कोई भी रत्न न पहनें.

Source link

You May Have Missed