कहीं आप बेडरूम में तो नहीं लगाते पूर्वजों की तस्वीर, वास्तु अनुसार कर रहे हैं बड़ी भूल, लग जाएगा पितृ दोष

कहीं आप बेडरूम में तो नहीं लगाते पूर्वजों की तस्वीर, वास्तु अनुसार कर रहे हैं बड़ी भूल, लग जाएगा पितृ दोष

Last Updated:

Vastu Shastra For Ancestors Photo: वास्तु शास्त्र में घर की हर वस्तु को किस दिशा में रखा जाए, से लेकर ऊर्जा के प्रवाह तक, हर चीज का विस्तार से वर्णन किया गया है. माना जाता है कि घर में वस्तुओं को सही दिशा में रखने से सुख, शांति और समृद्धि आती है. इसी तरह, पूर्वजों की तस्वीरें भी सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी माना जाता है. आइए जानते हैं घर के पूर्वजों की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए…

ख़बरें फटाफट

Vastu Shastra For Ancestors Photo: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जो घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने के लिए काम करती है. आप मानें या ना मानें लेकिन वास्तु का प्रभाव हर उस व्यक्ति पर पड़ता है, जो घर में रहता है. वास्तु शास्त्र का उद्देश्य घर के सदस्यों की तरक्की, सुख-शांति और आरोग्य को बढ़वा देता है. वास्तु शास्त्र में घर के पूर्वजों का भी विशेष ध्यान रखा गया है. बहुत से लोग जाने अनजाने में घर के पूर्वजों की तस्वीरों को बेडरूम या कहीं भी लगा देते हैं, जो कि वास्तु के अनुसार गलत है. घर के पूर्वजों की गलत दिशा में लगाई गई तस्वीर ना केवल नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि कई परेशानियां भी खड़ी करती है. इसलिए, पूर्वजों की तस्वीरें लगाने से पहले सही दिशा और नियमों को जानना जरूरी है.

पूर्वजों की तस्वीरें किस दिशा में लगानी चाहिए?
प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ पंडित मनोत्पाल झा के अनुसार, पूर्वजों की तस्वीरें लगाने के लिए दक्षिण दिशा सबसे उपयुक्त मानी जाती है क्योंकि यह दिशा यम की दिशा मानी जाती है. दक्षिण दिशा में तस्वीरें लगाने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं, परिवार पर अपना आशीर्वाद बरसाते हैं और घर में शांति और स्थिरता बनी रहती है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्वजों की तस्वीरें सही दिशा में लगाने से जीवन में आने वाली चुनौतियां कम होती हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता.

पितरों की तस्वीरें कहां नहीं लगानी चाहिए?
बेडरूम, पूजा स्थल, किचन, आंगन, लिविंग रूम या घर के ठीक बीचों-बीच में पितरों की तस्वीरें रखना अशुभ माना जाता है. इससे घर में तनाव, कलह और मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है. घर में पितरों की बहुत ज्यादा तस्वीर भी नहीं होनी चाहिए, इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक तंगी भी हो सकती है. साथ ही गलत दिशा में लगाई गई तस्वीर से पितृ दोष हो सकता है.

ध्यान रखने योग्य बातें
पितरों की तस्वीर के आस-पास का क्षेत्र हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए. पूर्वजों की तस्वीरें जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से जीवित लोगों के जीवन में बाधाएं आती हैं और तरक्की भी रुक जाती है.

सुख-शांति के लिए इन दिशाओं का रखें ध्यान
वास्तु के अनुसार, किचन के लिए आदर्श वास्तु दिशा उत्तर-पश्चिम दिशा है और बेडरूम को आप हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें. साथ ही हमेशा ध्यान रखें कि बेडरूम में हल्के रंगों का उपयोग करना चाहिए. ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है. वहीं सुख-समृद्धि के लिए हमेशा घर की तिजोरी को उत्तर दिशा में रखनी चाहिए क्योंकि यह दिशा लक्ष्मी माता की दिशा मानी जाती है.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

कहीं आप बेडरूम में तो नहीं लगाते पूर्वजों की तस्वीर, लग जाएगा पितृ दोष

Source link

Previous post

घर में लड़की है तो हो जाएं सावधान, चल रहा है यह नया जादू-टोना, भूलकर भी ना करें यह एक काम

Next post

Aaj Ka Tarot Rashifal: मेष की बड़े शख्स से होगी मुलाकात, ये 4 राशिवाले रहेंगे चुनौतियों से परेशान, सिंह की सेहत खराब! पढ़ें आज का टैरो राशिफल

You May Have Missed