Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों पर आज मेहरबान हैं ग्रह, निवेश और नौकरी दोनों में बनेंगे योग, करें ये उपाय

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों पर आज मेहरबान हैं ग्रह, निवेश और नौकरी दोनों में बनेंगे योग, करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 02 November 2025: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सौभाग्य लेकर आया है. करियर, धन और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. नौकरी बदलने या नया निवेश करने का विचार है, तो आज का समय आपके पक्ष में रहेगा. अचानक धन लाभ और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सफलता मिल सकती है. प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए आज का दिन हर दिशा में शुभ फल देने वाला रहेगा.

आज का मकर राशिफल  

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और संभावनाओं से भरा रहेगा. आज व्यवसाय में गति आएगी और लाभ की स्थिति बनी रहेगी. यदि आप किसी सामाजिक या परोपकारी कार्य में हाथ बढ़ाना चाहते हैं, तो आज ऐसा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा. मकर राशि के जातकों का आज सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा. आज धन-संपत्ति में भी बढ़त का संकेत है. यदि आप किसी नए निवेश की ओर विचार कर रहे हैं, तो आज का समय अनुकूल रहेगा.

जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज का दिन मकर राशि के लिए शुभ परिणामों की ओर इशारा कर रहा है. आज धन-करियर-परिवार-स्वास्थ्य, सभी क्षेत्रों के लिए दिन शुभ रहेगा. आज बस अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दें और अवसरों का लाभ उठाएं. अगर आपके पास कोई पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला लंबित है, तो आज उस दिशा में हल निकलने की संभावना है.

मकर राशि वालों को अचानक हो सकता है धन लाभ

स्वास्थ्य की दृष्टि से मकर राशि वालो का दिन संतुलित रहेगा. लेकिन आज वायु और अग्नि तत्व से संबंधित जोखिम से दूरी बनाए रखें. विशेष रूप से आग, गड़गड़ाहट या तेज ताप वाले स्थान से दूर रहने का प्रयास करें. इससे आप सतर्क रहेंगे, तो शारीरिक रूप से सक्रिय और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. वहीं नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन शुभ है. मकर राशि के जों जातक नौकरी बदलने या नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज नई नौकरी मिलने के योग है. आज आपके प्रयास रंग ला सकते हैं और नई दिशा मिल सकती है. करियर के क्षेत्र में आज वित्तीय क्षेत्र से अचानक लाभ मिलने के भी संकेत हैं.

मकर राशि के जाति आज करें ये उपाय

मकर राशि के जातकों के प्रेम-संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा, भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और आप दोनों एक-दूसरे को समझने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. यदि आप सिंगल हैं, तो शायद कोई नया संबंध पनपने के संकेत हैं. आज दिन की सकारात्मक ऊर्जा को और बढ़ाने के लिए मकर राशि के जातक विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी तथा जीवन में स्थिरता आएगी.

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

नौकरी बदलने का सुनहरा मौके, वित्तीय क्षेत्र से लाभ के योग, जानें आज का राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Tulsi Vivah 2025 Muhurat: तुलसी विवाह आज, बने हैं सर्वार्थ सिद्धि समेत 2 शुभ योग, नोट कर लें पूजा मुहूर्त, भद्रा का साया

Next post

Shaligram Aarti Lyrics: तुलसी विवाह पर करें भगवान शालिग्राम की आरती, शालिग्राम सुनो विनती मेरी, यह वरदान दयाकर पाऊं

You May Have Missed