Aaj ka Makar Rashifal: दांपत्य जीवन में मतभेद की आशंका, धैर्य और संयम से ही बनेगी बात, मकर राशि के जातक करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 13 October 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में हल्के मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम और धैर्य बनाए रखें. व्यापारियों को आज निवेश से बचना चाहिए और नौकरीपेशा लोगों को काम के दबाव के बावजूद शांत रहना होगा. सेहत के मामले में भी सावधानी जरूरी है. मौसम की वजह से जुकाम या थकान परेशान कर सकती है. परिवार में तनाव कम करने के लिए खुलकर बातचीत करें. पीला रंग और पीले वस्त्र आज आपके लिए शुभ रहेंगे.
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. विशेष रूप से आज दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए अपने जीवनसाथी के साथ हर स्थिति में धैर्य बनाए रखें. आज किसी बात को लेकर गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, लेकिन अगर आप शांत मन से बातचीत करेंगे तो स्थिति को संभाल सकते हैं. अपने साथी की बातों को ध्यान से सुनें और उनके सुझावों को अपनाने की कोशिश करें. इससे आपसी रिश्ता मजबूत होगा.
मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों का कैसा रहेगा दिन
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. आज ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और ईमानदारी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी. कोशिश करें कि कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें. सेहत के मामले में आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. खासकर वाहन चलाते समय सतर्क रहें. मौसम के बदलाव के कारण ठंड या खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है. समय पर आराम करें और पानी का पर्याप्त सेवन करें.
मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


