Pukhraj: पुखराज बनेगा आपकी तरक्की की चाबी…जानें किन 5 राशियों के लिए है वरदान और किन्हें हो सकता है नुकसान

Pukhraj: पुखराज बनेगा आपकी तरक्की की चाबी…जानें किन 5 राशियों के लिए है वरदान और किन्हें हो सकता है नुकसान

Last Updated:

Pukhraj Gemstone Benefits: ज्योतिष शास्त्र में पुखराज रत्न का विशेष महत्व है. इसे बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधि माना जाता है और यह जीवन में सफलता, शिक्षा, करियर, विवाह और धन से जुड़ी बाधाओं को दूर करने में मदद करता है. जानिए पुखराज पहनने का सही तरीका और राशियां जानना आवश्यक है ताकि इसका पूर्ण लाभ लिया जा सके.

ख़बरें फटाफट

ऋषिकेश: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला माना जाता है. नवरत्नों में पुखराज रत्न का विशेष स्थान है. इसे टोपाज़ भी कहा जाता है और यह बृहस्पति ग्रह से जुड़ा होता है. बृहस्पति ज्ञान, धर्म, अध्यात्म, शिक्षा, करियर और धन-संपत्ति का कारक ग्रह है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुखराज धारण करने से इन क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. यह न केवल नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है बल्कि जीवन में सफलता के रास्ते खोलता है.

गोपाल अग्रवाल के अनुसार, पुखराज रत्न विशेष रूप से उन जातकों के लिए लाभकारी है जिनकी कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है. इसका धारण करने से जीवन में उन्नति, धन-संपत्ति, शिक्षा में सुधार और वैवाहिक जीवन में संतुलन आता है. वहीं, यदि बृहस्पति अशुभ स्थिति में हो तो जातक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में योग्य ज्योतिषी की सलाह पर पुखराज पहनना लाभकारी होता है.

किन राशियों को पहनना चाहिए पुखराज
मेष, वृषभ, सिंह, धनु और मीन राशि वाले जातकों के लिए पुखराज पहनना अत्यंत शुभ माना गया है. इन राशियों के जातक यदि पुखराज धारण करते हैं तो उनके जीवन में समृद्धि आती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और शिक्षा में बाधाएं दूर होती हैं. छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलती है और नौकरी या व्यापार में तरक्की मिलती है. विवाह योग्य युवाओं को अच्छा जीवनसाथी मिलता है और दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां कम होती हैं.

पुखराज पहनने का सही तरीका
ज्योतिष शास्त्र में पुखराज पहनने का सही तरीका बताया गया है. इसे सोने की अंगूठी में जड़वाकर गुरुवार के दिन पहनना चाहिए. पहनने से पहले रत्न को गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करना आवश्यक है. साथ में मंत्रोच्चारण के साथ धारण करने से इसका प्रभाव और अधिक शुभकारी होता है. पुखराज पहनने से आत्मविश्वास, साहस और जीवन में स्थिरता आती है.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

पुखराज बनेगा आपकी तरक्की की चाबी…जानें किन 5 राशियों के लिए है वरदान!

Source link

Previous post

Ravivar Vrat Vidhi: रवि योग में रविवार व्रत, सूर्य पूजा से मिलेगी सुख-समृद्धि और सफलता, जानें विधि, मुहूर्त और मंत्र

Next post

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा के दिन भूलकर भी ना बनाएं रोटी, माता लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज, जानें क्यों

You May Have Missed