Shardiya Navratri 2025 Day 1 shailputri puja Live: शुक्ल योग में नवरात्रि का शुभारंभ, हाथी पर सवार होकर आईं मां दुर्गा, जानें घटस्थापना मुहूर्त कब से कब तक
Live now
Last Updated:
Shardiya Navratri 2025 Live: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. आज पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाएगी. मां दुर्गा का आगमन इस बार हाथी पर हुआ है. जानिए यहां कलश स्थापना शुभ म…और पढ़ें
शारदीय नवरात्रि 2025 लाइव अपडेट
Shardiya Navratri 2025 Day 1 Live updates: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. नवरात्रि पर पूरे 9 दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. आज पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाएगी. इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हुआ है. आज नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ माता रानी का आह्वान करते हैं. उसके बाद मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. महानवमी 1 अक्टूबर को और विजयादशमी 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा. जानिए यहां आज प्रथम दिन नवरात्रि पर मां शैलपुत्री की पूजा से संबंधित सभी ताजा अपडेट्स…


