अचानक होगी धन की प्राप्ति, बढ़ेगा बैंक बैलेंस, वृषभ राशि वालों की आज मौज! करें ये उपाय

अचानक होगी धन की प्राप्ति, बढ़ेगा बैंक बैलेंस, वृषभ राशि वालों की आज मौज! करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 22 September 2025: आज का दिन वृषभ राशि के जातक आर्थिक रूप से मजबूत होंगे.आज आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और अचानक आपको कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है.

आज का वृषभ राशिफल.
वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 22 सितंबर को अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है. इस दिन से ही शारदीय नवरात्रि का आगाज हो गया है. आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. कन्या राशि के स्वामी बुधदेव हैं. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन कैसा रहने वाला है.  काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज का दिन वृषभ राशि के जातक आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. आज आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और अचानक आपको कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है.

नए काम की कर सकतें है शुरुआत
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस करने की सोच रहें है आज वो नए काम का श्री गणेश कर सकते हैं. यह समय इस लिहाज से भी आपके लिए काफी अच्छा है. इससे आपको भविष्य में काफी फायदा होगा. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप नए नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. यह इन्वेस्टमेंट आपको भविष्य में बड़ा फायदा देगा.

पार्टनर को दें तोहफा
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज मिला जुला रहने वाला है.आज आप अपने पार्टनर को कोई तोहफा जरूर भेंट करें. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज वो अपने लाइफ पार्टनर के साथ मंदिर ही सही लेकिन कुछ समय के लिए बाहर जरूर जाएं.


देवी की करें आराधना

आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 7 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातक आदि शक्ति मां दुर्गा की पूजा उपासना करेंगे.आज आप मां दुर्गा को लाल चुनरी जरूर चढ़ाएं.इससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

अचानक होगी धन की प्राप्ति, बढ़ेगा बैंक बैलेंस, वृषभ राशि वालों की आज मौज!

Source link

Previous post

Shardiya Navratri 2025 Day 1 Muhurat: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा, देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त

Next post

Shardiya Navratri 2025 Day 1 shailputri puja Live: शुक्ल योग में नवरात्रि का शुभारंभ, हाथी पर सवार होकर आईं मां दुर्गा, जानें घटस्थापना मुहूर्त कब से कब तक

You May Have Missed