मेहनत खूब करते हैं पर सफलता नहीं मिलती… अगर आपके साथ भी है ऐसा, तो नियमपूर्वक घर के दरवाजे पर करें ये टोटका
Last Updated:
Success Vastu Tips: वास्तुशास्त्र अनुसार मुख्य द्वार पर तांबा या पीतल का पानी से भरा बर्तन रखने से घर में सुख समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, ऋषिकांत मिश्र शास्त्री की सलाह.
जानिए, घर के दरवाजे पर पानी का बर्तन रखने से क्या होता है? (AI)Success Vastu Tips: कई लोगों की अक्सर शिकायत होती है कि हम मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन सफलता नहीं मिलती है. आपको बता दें कि, इसका एक बड़ा कारण गलत वास्तु भी हो सकता है. ऐसी स्थिति में घर की बरकत खत्म हो जाती है. हमेशा परेशानियां बनी रहती हैं. कोई भी कार्य समय पर नहीं बनता है. कुल मिलाकर घर को नकारात्मक शक्तियां घेर लेती हैं. इससे निजात पाने के लिए लोग तमाम उपाय अपनाते हैं, लेकिन इन परेशानियों से निजात पाने के तरीके वास्तुशास्त्र में उपलब्ध हैं.
वास्तुशास्त्र के मुताबिक, इनके लिए घर के मुख्य द्वार पर पानी से भरा बर्तन रखना अधिक लाभकारी होगा. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा और नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाएंगी. साथ ही, व्यक्ति जीवन में जल्द सफलता प्राप्त कर सकता है. अब सवाल है कि आखिर, परेशानियों को दूर करने के लिए क्या उपाय करें? घर के दरवाजे पर पानी का बर्तन रखने के नियम क्या हैं? इस बारे में बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री–
घर से नकारात्मक शक्तियां हो जाएंगी खत्म
पानी को वैज्ञानिक ही नहीं, अपितु वास्तु शास्त्र में भी अहम माना गया है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पानी को ऐसा स्रोत माना जाता है जो घर की नकारात्मक ऊर्जाओं को नष्ट करने में मदद करता है. इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर पानी से भरा बर्तन रखने की सलाह दी जाती है. ऐसा करने से बुरी शक्ति को मुख्य द्वार के भीतर आने से रोकता है और घर के लोगों को दुर्भाग्य से बचाता है. इसके अलावा यह आपके जीवन को कई अन्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है. यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है.

वातावरण शुभ बनाने में भी मिलेगी मदद
वातावरण को शुभ बनाने के लिए आप घर के मुख्य द्वार पर पानी से भरा बर्तन रख सकते हैं. यह घर आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए भी एक अच्छा तरीका हो सकता है. घर में प्रवेश करते समय पानी का कटोरा मेहमानों के लिए एक अच्छा दृश्य प्रस्तुत करता है और यह आतिथ्य का प्रतीक होता है.
पानी से भरा बर्तन रखने के खास नियम
- बर्तन ऐसी सामग्री से बना होना चाहिए जो वास्तु शास्त्र के अनुकूल हो जैसे तांबा या पीतल.
- नियमित रूप से बर्तन का पानी बदला जाना चाहिए और कटोरे को भी साफ अच्छ से साफ करें.
- घर के दरवाजे पर पानी का बर्तन रखने लिए किसी वास्तु विशेषज्ञ से उचित स्थान का चयन कराएं.
- बर्तन को किसी मेज या चौकी पर रखना ज्यादा उचित होगा, ताकि मेहमानों को आसानी से दिखाई दे.
- घर के दरवाजे पर पानी का बर्तन रखने से पहले ध्यान रखें कि सीधी धूप या गर्मी के पास रखने से बचें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


