सिंह राशि वालों की सफलता चूमेगी कदम, खुशियां और पैसे की बारिश, कैसा रहेगा दिन

सिंह राशि वालों की सफलता चूमेगी कदम, खुशियां और पैसे की बारिश, कैसा रहेगा दिन

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal: 29 जून 2026 का दिन सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने वाला है. व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. नौकरीपेशा लोगों को धैर्य के साथ अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है. शुभ कार्यों के साथ दान-पुण्य करने से दिन और भी लाभकारी साबित हो सकता है.

खरगोन. Aaj Ka Singh Rashifal 29 June 2026: सोमवार 29 जून 2026 को जेष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. इस दिन वट सावित्री पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज ग्रहों की स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलों में शुभ संकेत दे रही है. पूर्ण चंद्रमा का प्रभाव और राशि स्वामी सूर्यदेव की 12 डिग्री पर अनुकूल स्थिति के कारण स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. हालांकि नौकरीपेशा लोगों को दिनभर धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी गई है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
ज्योतिषाचार्य के अनुसार व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सोमवार का दिन लाभदायक रह सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं. कारोबार में नई संभावनाएं मिल सकती हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने की संभावना है. यदि किसी नए काम या निवेश की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा. दिनभर धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं.

करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन न तो बहुत अच्छा रहेगा और न ही ज्यादा चुनौतीपूर्ण. कार्यस्थल पर सामान्य माहौल बना रहेगा. अपने काम पर ध्यान देने और अनावश्यक विवादों से दूर रहने की जरूरत है. धैर्य और संयम के साथ किए गए कार्यों का लाभ आने वाले समय में मिल सकता है. लेकिन, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों और विद्यार्थियों के लिए दिन काफी शुभ माना गया है. पढ़ाई में मन लगेगा और मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी. परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. नए विषयों को समझने में आसानी होगी और शिक्षकों का सहयोग भी मिलेगा.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए राहत देने वाला रहेगा. शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और मानसिक तनाव कम होगा. मन प्रसन्न रहेगा तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता एवं छोटी मोटी तकलीफें कम होने से शांति का अनुभव होगा.

पारिवारिक जीवन और लव लाइफ
घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. यदि संतान से जुड़े किसी काम में प्रयास करेंगे तो सफलता मिलने की संभावना है. प्रेम संबंधों में भी विश्वास और अपनापन बढ़ेगा. पार्टनर के साथ घूमने या छोटी यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है.

आज करें यह शुभ उपाय
पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज गुरु से संबंधित वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा. चने की दाल, शक्कर या अन्य वस्तुओं का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed