आर्थिक लाभ का योग, नौकरी करने वालों के लिए मुश्किल भरा दिन, पढ़ें आज का मिथुन राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 20 September 2025: मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनके लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है. कार्यों में आज बाधा आने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में आज का दिन आर्थिक लाभ के योग लेकर आया है. जिस कार्य की शुरुआत करने के लिए आप पिछले काफी दिनों से प्रयासरत थे, उसमें आज सफलता मिल सकती है.
ओम प्रयास /हरिद्वार. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में मिथुन राशि का तीसरा स्थान है. इसके स्वामी बुध ग्रह और इष्ट देव भगवान गणेश हैं. आज 20 सितंबर शनिवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे बदलाव और सुधार के योग लेकर आया है. कार्य क्षेत्र में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. नौकरी करने वाले जातकों को भी आज सफलता हाथ लगेगी. करियर में मिले-जुले प्रभाव होंगे तो वहीं वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. आज प्रेमी से ज्यादा बात न करें. किसी भी बात को लेकर तनाव, विवाद हो सकता है.
लव राशिफल
उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य से अधिक अच्छा रहने वाला है. आज संबंधों में मिठास और विश्वास की डोर मजबूत होगी. आज घर की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर जीवनसाथी के साथ चर्चा होगी. संबंधों में आज ऐसी खुशी मिल सकती है, जिसकी कल्पना भी आप नहीं कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेमी से ज्यादा मुलाकात या ज्यादा बात करने पर विवाद, तनाव हो सकता है. कोशिश करें कि आज प्रेमी से ज्यादा बात ना करें.
करियर राशिफल
वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन मिश्रित प्रभाव लेकर आया है. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज करियर संबंधी अच्छी सूचना मिलने के योग हैं. नौकरी प्राप्ति के लिए किए हुए आवेदन पर आज इंटरव्यू की मोहर लग सकती है. जिन जातकों ने पहले ही अप्लाई (आवेदन) किया हुआ है, उन्हें भी नौकरी संबंधी अच्छी सूचना मिल सकती है. छात्रों के लिए आज का दिन कठिन परिस्थितियों लेकर आया है. भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जो छात्र सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उन्हें आज कोई लाभ नहीं होगा. जो छात्र स्कूल के एग्जाम को लेकर परेशान है उनके लिए भी आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा.
व्यावसायिक राशिफल
वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन आर्थिक लाभ के योग लेकर आया है. जिस कार्य की शुरुआत करने के लिए आप पिछले काफी दिनों से प्रयासरत थे, उसमें आज सफलता मिल सकती है. रुका हुआ धन या फंसा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है. कार्य क्षेत्र में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनके लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है. कार्यों में आज बाधा आने के योग हैं. कोशिश करें कि बॉस या सीनियर द्वारा दिया गया कार्य आप समय से पहले पूरा कर ले. सीनियर से किसी भी छोटी या सामान्य बात को लेकर तनाव और विवाद हो सकते हैं. इधर-उधर की बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्य को पूर्ण करें जिससे कोई समस्या नहीं होगी.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
Lalit Bhatt
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


