Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशिवालों को मिलेगा यात्रा का लाभ, फाइनल होगी बड़ी डील… जानें पूरा राशिफल

Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशिवालों को मिलेगा यात्रा का लाभ, फाइनल होगी बड़ी डील… जानें पूरा राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Kanya Rashifal 20 September: कन्या राशि के लिए आज बुध ग्रह, मघा पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और अमावस्या तिथि के योग से करियर, शिक्षा, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में सफलता और शांति के संकेत हैं.

Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उनके ग्रहों, नक्षत्रों, तिथि और योग के प्रभाव से काफी सकारात्मक रहने वाला है. कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल जी के अनुसार, आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. जिसमें मघा और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का योग बन रहा है. साथ ही साध्य और शुभ योग भी हैं और चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है, जो आपके लिए शुभ संकेत हैं.

करियर, शिक्षा और आर्थिक स्थिति
आज का दिन करियर की दृष्टि से बेहद शुभ है. आप जो भी काम योजना बनाकर करेंगे. उसमें आपको निश्चित सफलता मिलेगी. नौकरी में आपके काम की प्रशंसा होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. जिससे आपके करियर में वृद्धि होगी. छात्रों, खासकर जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. आर्थिक रूप से भी आज का दिन लाभदायक रहेगा. व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी. किसी बड़ी डील के फाइनल होने से धन लाभ का योग है. कारोबार में नए संबंध बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी होंगे. आज आप अपने शौक पर भी खर्च कर सकते हैं.

प्रेम, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य
प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. आप अपने भाई-बहनों या परिवार के किसी सदस्य की आर्थिक मदद कर सकते हैं। घर में एक आध्यात्मिक और खुशनुमा माहौल बना रहेगा. पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे. स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य है. आपकी मानसिक चिंताएं दूर होंगी और आपको शांति मिलेगी. पुराने शारीरिक कष्ट से भी राहत मिल सकती है. अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित योग, व्यायाम और संतुलित आहार का पालन करना महत्वपूर्ण है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

कन्या राशिवालों को मिलेगा यात्रा का लाभ, फाइनल होगी बड़ी डील… जानें राशिफल

Source link

Previous post

Chaturdashi Shraddha 2025: चतुर्दशी श्राद्ध आज, ऐसे पितरों का करें श्राद्ध, मिल जाएगी मुक्ति, परिवार में आएगी सुख-समृद्धि, शनिवार व्रत भी

Next post

आर्थिक लाभ का योग, नौकरी करने वालों के लिए मुश्किल भरा दिन, पढ़ें आज का मिथुन राशिफल

You May Have Missed