नौकरी की तलाश होगी पूरी, लवलाइफ में विवाद के योग, सेहत को लेकर रहें सतर्क, जानें आज का मिथुन राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 11 September 2025: नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए सफलता के योग बने हुए हैं. दांपत्य जीवन वालों के आज विवाद होने के योग हैं.स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने से आज ऑफिस से छुट्टी भी लेनी पड़…और पढ़ें
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं की वैवाहिक संबंधों में आज का दिन मिश्रित प्रभाव लेकर आया है. यदि आज अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रखा तो किसी भी छोटी बात को लेकर आपके विवाद हो सकते हैं. दांपत्य जीवन वालों के आज विवाद होने के योग हैं. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन प्रेमी से ज्यादा बात करने पर संबंधों में तनाव या विवाद हो सकते हैं. कोशिश करें कि आज प्रेमी से ज्यादा बात या मिलने का प्रयास न करें. यदि ऐसा करते हैं तो संबंधों में खींचतान या लड़ाई झगड़ा हो सकता है. जिससे संबंधों के टूटने की नौबत आ सकती है.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्य क्षेत्र में आज का दिन संघर्ष लेकर आया है. आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर आपको विशेष ध्यान देना होगा. आज कार्यक्षेत्र में मेहनत और संघर्ष के अनुसार फल प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में आज अच्छे बदलाव होंगे. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनका आज का दिन अच्छा रहेगा. कोई खास बदलाव आज नहीं होंगे. आपके कार्यों को लेकर आज बॉस आपकी पीठ थपथपाएंगे लेकिन आपको काम के प्रति विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है. स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने से आज ऑफिस से छुट्टी भी लेनी पड़ सकती है.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे… और पढ़ें


