Mobile Number Last Digit 3: मोबाइल का अंतिम नंबर 3, माना जाता है बेहद शुभ, जानें क्या हैं इसके सकारात्मक प्रभाव

Mobile Number Last Digit 3: मोबाइल का अंतिम नंबर 3, माना जाता है बेहद शुभ, जानें क्या हैं इसके सकारात्मक प्रभाव

Mobile Number Last Digit 3 Numerology: मोबाइल न्यूमरोलॉजी में नंबर 3 को काफी अच्छा माना जाता है. जिन लोगों के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 3 होता है, वे लोग काफी लकी होते हैं. अंक ज्योतिष में अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का नंबर माना जाता है, जो शुभ फलदायी होता है. गुरु को सबकी जरूरत होती है. कहा जाता है कि गुरु के बिना ज्ञान नहीं मिलता है और न ही मोक्ष प्राप्त होता है. नंबर 3 का संबंध ज्ञान से है. जो लोग भी नंबर 3 के होते हैं या उनका 3 से संबंध होता है, वे काफी ज्ञानी होते हैं. वे जिस भी क्षेत्र में काम करते हैं, उनको उसका अच्छा ज्ञान तो होता ही है, अन्य क्षेत्रों का भी ज्ञान रखते हैं. गुरु ग्रह काफी भारी होता है, ऐसे में ये काफी बड़ा प्रभाव भी डालता है. आइए जानते हैं मोबाइल का अंतिम नंबर 3 का मतलब क्या होता है?

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 3

मोबाइल न्यूमरोलॉजी के अनुसार, जिन लोगों के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 3 होता है, उन लोगों के पास बड़े लोगों की कॉल्स अधिक आती हैं. सामने से कॉल करने वाला व्य​क्ति बड़े पद पर हो सकता है, समाज में उसका बड़ा नाम हो सकता है, उसका बड़ा प्रभाव हो सकता है. ये लोग आपसे काफी बातें करेंगे और आपको ज्ञान भी देंगे. जाते-जाते आपको आपके काम की काफी बातें बता जाएंगे, जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकत है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नंबर 3 के प्रतिनिधि देव गुरु बृहस्पति हैं.

इस नंबर के लोगों को अंक 6 से परेशानी हो सकती है क्योंकि यह दैत्य गुरु शुक्र का अंक है. बृहस्पति और शुक्र एक दूसरे के विपरीत स्वभाव वाले माने जाते हैं. हालांकि कई लोग मानते हैं कि दोनों गुरु हैं, तो उनमें बात बन भी सकती है. यदि आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 3 है तो आपके पास काफी रसूखदार और विद्वान लोगों की कॉल्स आती हैं. ऐसा भी हो सकता है कि सामने से कॉल करने वाला व्यक्ति आपसे कुछ सुझाव ले.

जिन लोगों के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 3 होता है, उन लोगों का सोशल सर्किल काफी बड़े लोगों वाला होता है. बिजनसे से जुड़े लोगों के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 3 है तो उनको काफी बड़ी डील मिलती है, उनको बड़ा बिजनेस मिलता है. ग्राहक आपको बड़े ऑर्डर देकर जाएंगे. अगर आप समाज के हाई प्रोफाइल लोगों से जुड़ा बिजनेस करते हैं तो आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 3 होना चाहिए.

मोबाइल न्यूमरोलॉजी की दुनिया में मोबाइल नंबर के अंतिम 4 अंक महत्वपूर्ण हैं. जब भी आप मोबाइल नंबर का चुनाव करें तो उसे अपने मूलांक और भाग्यांक के साथ मैच कर लें. मोबाइल न्यूमरोलॉजी में मोबाइल नंबर का अंतिम अंक तभी शुभ फलदायी होगा, जब वह आपके जन्म तारीख, नाम, भाग्यांक आदि सभी से मैच करता हो.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Previous post

Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिलेगा लाभ, करियर व आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

Next post

Anant Chaturdashi 2025 Dhaaga: अनंत चतुर्दशी पर अनंत रक्षासूत्र क्यों बांधते हैं? जानिए बाद में उसका क्या करें

You May Have Missed