Bhagwat Geeta Padhne Ke Fayde​: क्यों पढ़नी चाहिए भगवद गीता रोज़ाना? जानिए मानसिक संतुलन, ऊर्जा और जीवनदर्शन से जुड़े फायदे

Bhagwat Geeta Padhne Ke Fayde​: क्यों पढ़नी चाहिए भगवद गीता रोज़ाना? जानिए मानसिक संतुलन, ऊर्जा और जीवनदर्शन से जुड़े फायदे

Last Updated:

Bhagwat Geeta Padhne Ke Fayde​: भगवद गीता सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन का मार्गदर्शन है. रोजाना इसका पाठ करने से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा, क्रोध और चिंता से मुक्ति, और जीवन के उद्देश्य की स्पष्ट…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
क्यों पढ़नी चाहिए भगवद गीता रोज़ाना? जानिए जीवनदर्शन से जुड़े फायदेभागवत गीता पढ़ने के फायदे
Bhagwat Geeta Padhne Ke Fayde​: भगवद गीता को पढ़ना सिर्फ धार्मिक काम नहीं बल्कि जीवन जीने की कला सीखने का एक जरिया है. यह ग्रंथ भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र युद्ध के समय दिया था. गीता में न सिर्फ धर्म और कर्म का महत्व बताया गया है बल्कि मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय भी शामिल हैं. आज के तेज और तनावपूर्ण जीवन में लोग अक्सर उलझन और चिंता में फंसे रहते हैं. ऐसे में रोज गीता का पाठ करना मानसिक शांति और जीवन की दिशा समझने का सबसे आसान तरीका बन सकता है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि नियमित रूप से भगवद गीता का अध्ययन करने से हमारे जीवन में कौन-कौन से चमत्कारी बदलाव आते हैं.

मानसिक शांति और नियंत्रण
जो व्यक्ति रोजाना गीता का पाठ करता है, उसका मन स्थिर और शांत रहता है. चाहे जीवन में कितनी भी परेशानियां आएं, वह अपने भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रख सकता है. गीता पढ़ने से व्यक्ति खुद को समझना सीखता है और परिस्थितियों के अनुसार सही फैसले लेने में सक्षम होता है. यह आदत धीरे-धीरे व्यक्ति की सोच को साफ और तार्किक बनाती है, जिससे जीवन में उलझन कम होती है.

यह भी पढ़ें – Jhadu Se Jude Shagun Apshagun : नया झाड़ू लाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना हमेशा होता रहेगा अपशकुन

क्रोध और बुराई से मुक्ति
गीता पढ़ने वाले व्यक्ति को क्रोध, ईर्ष्या, लालच और मोह के बंधनों से छुटकारा मिलता है. जब व्यक्ति इन नकारात्मक भावनाओं से मुक्त हो जाता है, तो उसके जीवन में सुख और संतोष बढ़ता है. गीता में बताई गई बातें व्यक्ति को यह सिखाती हैं कि किस तरह हर परिस्थिति में संयम बनाए रखा जाए और अपने अंदर की बुराई पर विजय पाई जाए.

सकारात्मक ऊर्जा का संचार
भगवद गीता पढ़ने से न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ता है. व्यक्ति का आत्मबल मजबूत होता है, वह साहसी बनता है और अपने जीवन के कर्तव्यों को निभाने में निडर बन जाता है. गीता पढ़ना जीवन में एक नैतिक और मानसिक ताकत का स्रोत बन जाता है.

तनाव और चिंता से राहत
आज के जीवन में तनाव और चिंता आम बात हो गई है. गीता पढ़ने से व्यक्ति को जीवन के सही और गलत का ज्ञान मिलता है. उसे समझ आता है कि किस स्थिति में क्या करना चाहिए और कैसे खुद को मानसिक रूप से शांत रखा जाए. रोज गीता का पाठ करने से व्यक्ति अंदर से मजबूत होता है और वह किसी भी संकट का सामना धैर्य और समझदारी से कर सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

क्यों पढ़नी चाहिए भगवद गीता रोज़ाना? जानिए जीवनदर्शन से जुड़े फायदे

Source link

You May Have Missed