मिथुन राशि वालों की कुंडली में आज बन रहा राजयोग, जमकर बरसेगा धन, करियर के लिए भी शानदार

मिथुन राशि वालों की कुंडली में आज बन रहा राजयोग, जमकर बरसेगा धन, करियर के लिए भी शानदार

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 26 August 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार मिथुन राशि की कुंडली में लक्ष्मी नारायण राजयोग बना हुआ है, जिस कारण आज आर्थिक लाभ होने की पूर्ण संभावना है, जो छात्र किसी सरकारी एक्जाम या स्कूल की…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
ओम प्रयास /हरिद्वार. सभी 12 राशियों में मिथुन राशि तीसरे नंबर की राशि है, जिसके स्वामी बुध ग्रह और इष्ट देव गणेश भगवान हैं. आज 26 अगस्त मंगलवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए कुछ नए बदलाव लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आज आर्थिक लाभ होगा, तो वहीं प्रेम संबंधों में विवाह की बात आगे बढ़ने पर मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. वैवाहिक संबंधों में भी आज सुधार के योग हैं. छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में चल रहे तनाव में आज सुधार के योग हैं. जीवनसाथी के साथ चल रहे विवाद आज खत्म हो सकते हैं. आज एक दूसरे के प्रति फिक्र रहेगी, तो वहीं संबंधों में मधुरता के योग हैं. प्रेम संबंधों में आज प्रेमी या प्रेमी के परिजनों से विवाह की बात करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. जो छात्र किसी सरकारी एक्जाम या स्कूल की पढ़ाई में लगे हुए हैं, उनके लिए सुबह का समय काफी अच्छा रहेगा. सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक के 2 घंटे आपकी पढ़ाई के लिए काफी उत्तम रहेंगे. पूरा दिन उलझन, व्यवधान आदि रहेंगे. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन सम स्थिति लेकर आया है. आज नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन किसी नई जॉब संबंधित आज कोई सूचना मिलने के योग नहीं है. कोशिश करें कि आज अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन करें.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है. कार्य क्षेत्र में आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा तो वहीं नए व्यापार संबंधित कोई मीटिंग या डील करने पर आज अच्छे परिणाम मिलेंगे. आज किसी मित्र, रिश्तेदार या सगे संबंधियों को उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. जो जातक नौकरी करते हैं उनके लिए भी आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. ग्रहों की चाल के अनुसार मिथुन राशि की कुंडली में लक्ष्मी नारायण राजयोग बना हुआ है, जिस कारण आज आर्थिक लाभ होने की पूर्ण संभावना है.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मिथुन राशि वालों की कुंडली में आज बन रहा राजयोग, जमकर बरसेगा धन

Source link

Previous post

Ganpati Idol Vastu: गणपति की मूर्ति रखने से पहले इन 10 वास्‍तु नियमों को जान लें, नहीं तो बढ़ सकती हैं परेशानियां

Next post

Bhagwat Geeta Padhne Ke Fayde​: क्यों पढ़नी चाहिए भगवद गीता रोज़ाना? जानिए मानसिक संतुलन, ऊर्जा और जीवनदर्शन से जुड़े फायदे

You May Have Missed