Ganpati Idol Vastu: गणपति की मूर्ति रखने से पहले इन 10 वास्तु नियमों को जान लें, नहीं तो बढ़ सकती हैं परेशानियां
Last Updated:
Ganpati Idol Vastu: गणेशजी की मूर्ति लगाते समय अगर वास्तु के इन सरल नियमों का पालन किया जाए तो घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. वहीं गलत स्थान या गलत स्वरूप वाली मूर्ति रखने से शुभता के बजाय परेशानी आ …और पढ़ें
गणेश चतुर्थी 2025 गणेशजी की मूर्ति से जुड़े वास्तु के जरूरी नियम
गणेशजी की मूर्ति घर में रखने से पहले इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि मूर्ति कैसी हो और कहां रखी जाए. वास्तु के अनुसार सही स्थान और सही स्वरूप वाली मूर्ति घर में सुख-समृद्धि लाती है, जबकि गलत तरीके से रखने पर कलह, मानसिक तनाव और आर्थिक दिक्कतें भी आ सकती हैं.
1. भगवान गणेश की नृत्य करती हुई मूर्ति घर में लगाना ठीक नहीं माना जाता. मान्यता है कि इससे परिवार में झगड़े और अशांति बढ़ती है.
2. इस तरह की मूर्ति किसी को गिफ्ट करना भी अशुभ होता है क्योंकि यह उनके जीवन में भी कलह ला सकती है.
बेटी या लड़की की शादी में गणेश की मूर्ति न दें
शादी में गणपति की मूर्ति देना वर्जित माना जाता है. मान्यता है कि लक्ष्मीजी और गणेशजी हमेशा साथ रहते हैं. अगर लड़की को शादी में गणपति की मूर्ति दी जाए तो घर की समृद्धि भी उसके साथ चली जाती है. यही कारण है कि यह परंपरा शुभ नहीं मानी जाती.

गणेशजी का कौन सा स्वरूप है शुभ?
1. घर में गणेशजी की वाममुखी मूर्ति (बायीं सूंड वाली) रखना सबसे शुभ माना जाता है. इसे रखने से घर में सुख-शांति और तरक्की बनी रहती है.
2. दक्षिणाभिमुखी गणपति (दाईं सूंड वाले) की पूजा में विशेष नियम होते हैं, अगर पूजा सही ढंग से न की जाए तो परिणाम उलटे भी हो सकते हैं.


