हनुमान मंदिर में किया यह छोटा सा उपाय दिलाएगा कर्ज़ और आर्थिक तंगी से छुटकारा, बढ़ेगी धन की आवक

हनुमान मंदिर में किया यह छोटा सा उपाय दिलाएगा कर्ज़ और आर्थिक तंगी से छुटकारा, बढ़ेगी धन की आवक

Financial Problem Solutions: आजकल बहुत से लोग ऐसी स्थिति से गुजरते हैं जब पैसा आने के बावजूद टिकता नहीं है. चाहे नौकरी हो या व्यापार, खर्चे इतने बढ़ जाते हैं कि बचत कर पाना मुश्किल हो जाता है. कई बार तो हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि इंसान कर्ज़ के बोझ तले दब जाता है. लगातार आर्थिक परेशानी इंसान का आत्मविश्वास भी तोड़ देती है और घर का माहौल भी तनावपूर्ण हो जाता है. ऐसे समय में लोग तरह-तरह के उपाय तलाशते हैं ताकि धन संबंधी रुकावटें दूर हो सकें. आज हम आपके लिए एक बेहद आसान और छोटा सा उपाय लेकर आए हैं, जिसे लगातार करने से आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी से.

आसान उपाय जो देगा राहत
अगर आप लंबे समय से पैसों की परेशानी या कर्ज़ से जूझ रहे हैं, तो यह उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकता है. इस उपाय के लिए आपको न तो ज्यादा खर्च करना है और न ही जटिल प्रक्रिया अपनानी है.

1. सबसे पहले किसी कुम्हार की दुकान से एक छोटा सा मिट्टी का बर्तन लाएं. यह बर्तन मटकी या कुल्हड़ जितना छोटा हो सकता है.
2. अब इस बर्तन को शहद से पूरा भर दीजिए. ध्यान रहे कि बर्तन बिल्कुल खाली जगह न छोड़े.
3. इसके ऊपर आप ढक्कन लगा सकते हैं या चाहें तो साफ कपड़े से भी ढक सकते हैं.
4. अब इस बर्तन को अपने नज़दीकी हनुमान मंदिर में ले जाइए.
5. मंदिर पहुंचकर सबसे पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें.
6. इसके बाद मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
7. फिर यह शहद से भरा बर्तन वहां रख दीजिए.

कब और कितने दिन करना है?
यह उपाय आपको मंगलवार के दिन करना है. लगातार 11 मंगलवार तक यह प्रक्रिया अपनाइए. मान्यता है कि इससे घर में धन की आवक बढ़ने लगती है और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है.

क्यों माना जाता है यह उपाय असरदार?
शहद को मिठास और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. हनुमान जी के मंदिर में शहद अर्पित करने से जीवन में रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं और आर्थिक समस्याएं भी धीरे-धीरे दूर होती हैं. साथ ही, चमेली के तेल का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बनता है.

ध्यान रखने योग्य बातें
1. उपाय करते समय मन में पूरी श्रद्धा और विश्वास रखें.
2. मंगलवार को व्रत रखना और हनुमान जी का ध्यान करना इस उपाय को और अधिक फलदायी बनाता है.
3. हर बार नया बर्तन और ताज़ा शहद ही इस्तेमाल करें.
4. उपाय करने के दौरान किसी तरह का दिखावा न करें, इसे पूरी गोपनीयता से करें.

Source link

Previous post

Hartalika Teej Sargi Time 2025: हरतालिका तीज पर सरगी का महत्व, आज ही जानें सरगी का शुभ समय और किन चीजों के करें सेवन

Next post

सफलता पाने का सटीक उपाय, नहाना, खाना, चलना या सोना, हर काम में करें भगवान को याद, जीवन में आने वाली परेशानियां भी होंगी दूर

You May Have Missed