बुध का शुक्र में चल रहा गोचर, मिथुन राशि वाले रहें सावधान! आ सकती है ये बड़ी मुसीबत, जानें पूरा राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 25 August 2025: बुध ग्रह का गोचर शुक्र के साथ चल रहा है, जिससे मिथुन राशि वालों को सावधान रहना होगा. आर्थिक नुकसान हो सकता है. तनाव बना रह सकता है.
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित मनोज मिश्रा बताते हैं कि प्रेम संबंधों में आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. आज प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है जहां आप अपने संबंधों को विवाह में बदलने की बात कर सकते हैं. ऐसा करने पर आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. वैवाहिक संबंधों में आज स्थिति तनावपूर्ण रहने वाली है. किसी भी बात को लेकर विवाद होने या किसी बात को लेकर चले आ रहे विवाद के कारण मनमुटाव ज्यादा बढ़ सकता है. कोशिश करें कि आज खुद को शांत रखें.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि नौकरी करने वाले जातकों को आज मानसिक तनाव के कारण काम करने में मन नहीं लगेगा. काम में मन ना लगने के कारण अपने सीनियर या बॉस से सुनने को मिल सकती है. कोशिश करें की जीवनसाथी या किसी अन्य सदस्य के साथ तनाव होने पर आज आपको ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़ सकती है. घर में या किसी बाहरी सदस्य के साथ तनाव होने के कारण कार्य क्षेत्र पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. बुध ग्रह का गोचर शुक्र के साथ चल रहा है जिस कारण लक्ष्मी नारायण राजयोग बना हुआ है. लेकिन वैवाहिक किया पारिवारिक सदस्यों के साथ तनाव होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. जिस कारण कार्यक्षेत्र में आज आर्थिक नुकसान भी हो सकता है कोशिश करें कि आज का दिन संयम और सावधानी के साथ व्यतीत करें.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज मिश्रा से उनके फोन नंबर 84493 78186 पर संपर्क कर सकते हैं.


