नौकरी में तरक्की, अचानक धन लाभ…मिथुन राशि की कुंडली में बन रहा राजयोग, चमक उठेगी किस्मत!
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 24 August 2025: मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह का शुक्र ग्रह के साथ गोचर चल रहा है जिस कारण धन लक्ष्मी राजयोग बना हुआ है. इस खास योग बनने के कारण आर्थिक तौर पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. कार्य …और पढ़ें
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डॉ शशांक शेखर शर्मा बताते हैं की प्रेम संबंधों में आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. आज प्रेमी से विवाह की बात करने या अपने परिजनों से बात करने का काफी अच्छा दिन है. आज आप प्रेमी के परिजनों से भी संबंधों के बारे में बात कर सकते हैं. घर में किसी सदस्य के लिए नया रिश्ता आने के योग हैं. वैवाहिक संबंधों में चल रहे विवाद में आज सुधार होगा आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए काफी अच्छा रहने वाला है.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है. मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह का शुक्र ग्रह के साथ गोचर चल रहा है जिस कारण धन लक्ष्मी राजयोग बना हुआ है. इस खास योग बनने के कारण आर्थिक तौर पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी आज वापस मिल सकता है. यदि आप किसी कार्य को करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी. अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आज कोई डील करने या मीटिंग करने पर आपको आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए है.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.


