Ganesh Chaturthi 2025: घर में गणपति की स्थापना के दौरान और बाद में क्या करें और क्या न करें, जानिए जरूरी नियम

Ganesh Chaturthi 2025: घर में गणपति की स्थापना के दौरान और बाद में क्या करें और क्या न करें, जानिए जरूरी नियम

Last Updated:

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को घर लाना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है. प्रतिमा लाते और स्थापित करते समय कुछ नियमों का पालन बेहद जरूरी माना गया है. पूजा के दौरान करने और …और पढ़ें

gogole-serarch-btn
घर में गणपति की स्थापना के दौरान और बाद में क्या करें और क्या न करेंगणेश चतुर्थी 2025 नियम
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. जब बप्पा हमारे घर पधारते हैं तो हर कोई चाहता है कि उनका स्वागत पूरी श्रद्धा और सही तरीके से हो. माना जाता है कि गणपति बप्पा सिर्फ मिट्टी की प्रतिमा नहीं होते, बल्कि वे सुख समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक बनकर घर आते हैं. यही वजह है कि गणपति स्थापना के समय कुछ नियम और परंपराएं जरूर माननी चाहिए. कई बार लोग जोश में कुछ छोटी छोटी गलतियां कर देते हैं, जिनसे पूजा का फल कम हो सकता है या घर का माहौल प्रभावित हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि हम यह जानें कि बप्पा को घर लाते समय किन बातों का ध्यान रखना है और स्थापना के बाद किन बातों को जरूर मानना चाहिए. आजकल सोशल मीडिया पर भी लोग गणपति बप्पा की सजावट और पूजा की झलक साझा करते हैं, लेकिन असली मायने उनके स्वागत और स्थापना की सही प्रक्रिया में छिपे होते हैं. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी.

गणपति बप्पा को घर लाने से पहले क्या करें

  • जब आप गणपति प्रतिमा खरीदने जाएं तो ध्यान रखें कि प्रतिमा शुद्ध मिट्टी की हो. इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा और विसर्जन भी आसान होगा.
  • प्रतिमा खरीदते समय पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर मुख वाली प्रतिमा को प्राथमिकता दें.
  • घर लाने से पहले प्रतिमा को लाल या पीले कपड़े में अच्छे से लपेटकर लाएं. इसे सम्मानपूर्वक घर में प्रवेश दिलाएं, जैसे मानो खुद भगवान पधार रहे हों.
  • प्रतिमा को घर लाते समय ढोल नगाड़ों, शंख या मंत्रोच्चार के साथ स्वागत करें. इससे वातावरण सकारात्मक हो जाता है.

स्थापना के समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • प्रतिमा की स्थापना उत्तर-पूर्व दिशा या घर के ईशान कोण में करना सबसे शुभ माना जाता है.
  • प्रतिमा को लकड़ी की चौकी पर लाल या पीले कपड़े बिछाकर स्थापित करें.
  • स्थापना करते समय एक कलश जरूर रखें, जिसमें जल, सुपारी, आम्रपल्लव और नारियल रखा हो. यह समृद्धि का प्रतीक है.
  • स्थापना के समय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहें और मंत्रों के साथ आरती करें.
गणपति बप्पा घर में हों तब करने योग्य बातें

  • रोज सुबह और शाम गणपति बप्पा की आरती करें.
  • प्रतिमा के सामने ताजे फूल और फल चढ़ाएं.
  • प्रसाद के रूप में मोदक, लड्डू या गुड़ जरूर चढ़ाएं क्योंकि यह बप्पा का प्रिय भोग है.
  • घर का वातावरण शांत और सकारात्मक बनाए रखें. कोशिश करें कि घर में झगड़े या नकारात्मक बातें न हों.
  • हर दिन बप्पा के सामने दिया और धूप जलाएं. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
  • गणपति बप्पा घर में हों तब न करने योग्य बातें

  • प्रतिमा को कभी भी जमीन पर न रखें. हमेशा चौकी या पाट पर ही स्थापित करें.
  • प्रतिमा के सामने जूते-चप्पल पहनकर न जाएं और साफ कपड़ों में ही पूजा करें.
  • प्रतिमा के आसपास गंदगी या अव्यवस्था न होने दें.
  • मांस, शराब या नकारात्मक आदतों से दूर रहें.
  • प्रतिमा को अकेला न छोड़ें. अगर घर में कोई नहीं हो तो कम से कम दीपक जलता रहना चाहिए.
  • विसर्जन से पहले के नियम

  • बप्पा को विदा करने से पहले उन्हें उतना ही प्यार और सम्मान दें, जितना स्थापना के समय दिया था.
  • विसर्जन से पहले 1 या 3, 5 या 11 दिन तक प्रतिमा को घर में रखने की परंपरा है.
  • विसर्जन से पहले बप्पा को भोग और आरती अर्पित करें.
  • पर्यावरण का ध्यान रखते हुए प्रतिमा को तालाब या नदी की बजाय कृत्रिम जल कुंड या घर पर ही बाल्टी में विसर्जित करें.
  • विसर्जन करते समय “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” बोलकर विदाई दें.
  • न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
    homeastro

    घर में गणपति की स्थापना के दौरान और बाद में क्या करें और क्या न करें

    Source link

    You May Have Missed