Ganesh Chaturthi 2025: घर में गणपति की स्थापना के दौरान और बाद में क्या करें और क्या न करें, जानिए जरूरी नियम
Last Updated:
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को घर लाना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है. प्रतिमा लाते और स्थापित करते समय कुछ नियमों का पालन बेहद जरूरी माना गया है. पूजा के दौरान करने और …और पढ़ें
गणेश चतुर्थी 2025 नियमGanesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. जब बप्पा हमारे घर पधारते हैं तो हर कोई चाहता है कि उनका स्वागत पूरी श्रद्धा और सही तरीके से हो. माना जाता है कि गणपति बप्पा सिर्फ मिट्टी की प्रतिमा नहीं होते, बल्कि वे सुख समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक बनकर घर आते हैं. यही वजह है कि गणपति स्थापना के समय कुछ नियम और परंपराएं जरूर माननी चाहिए. कई बार लोग जोश में कुछ छोटी छोटी गलतियां कर देते हैं, जिनसे पूजा का फल कम हो सकता है या घर का माहौल प्रभावित हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि हम यह जानें कि बप्पा को घर लाते समय किन बातों का ध्यान रखना है और स्थापना के बाद किन बातों को जरूर मानना चाहिए. आजकल सोशल मीडिया पर भी लोग गणपति बप्पा की सजावट और पूजा की झलक साझा करते हैं, लेकिन असली मायने उनके स्वागत और स्थापना की सही प्रक्रिया में छिपे होते हैं. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी.
गणपति बप्पा को घर लाने से पहले क्या करें
- जब आप गणपति प्रतिमा खरीदने जाएं तो ध्यान रखें कि प्रतिमा शुद्ध मिट्टी की हो. इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा और विसर्जन भी आसान होगा.
- प्रतिमा खरीदते समय पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर मुख वाली प्रतिमा को प्राथमिकता दें.
- घर लाने से पहले प्रतिमा को लाल या पीले कपड़े में अच्छे से लपेटकर लाएं. इसे सम्मानपूर्वक घर में प्रवेश दिलाएं, जैसे मानो खुद भगवान पधार रहे हों.
- प्रतिमा को घर लाते समय ढोल नगाड़ों, शंख या मंत्रोच्चार के साथ स्वागत करें. इससे वातावरण सकारात्मक हो जाता है.

स्थापना के समय ध्यान रखने योग्य बातें
- प्रतिमा की स्थापना उत्तर-पूर्व दिशा या घर के ईशान कोण में करना सबसे शुभ माना जाता है.
- प्रतिमा को लकड़ी की चौकी पर लाल या पीले कपड़े बिछाकर स्थापित करें.
- स्थापना करते समय एक कलश जरूर रखें, जिसमें जल, सुपारी, आम्रपल्लव और नारियल रखा हो. यह समृद्धि का प्रतीक है.
- स्थापना के समय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहें और मंत्रों के साथ आरती करें.
गणपति बप्पा घर में हों तब करने योग्य बातें

गणपति बप्पा घर में हों तब न करने योग्य बातें
विसर्जन से पहले के नियम

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


