Mobile Number Last Digit 6: आपके मोबाइल का अंतिम नंबर है 6, तो जानें क्या होता है इसका मतलब

Mobile Number Last Digit 6: आपके मोबाइल का अंतिम नंबर है 6, तो जानें क्या होता है इसका मतलब

मोबाइल न्यूमरोलॉजी यानि मोबाइल अंक​ ज्यो​तिष, जिसमें किसी व्यक्ति के मोबाइल नंबर का विश्लेषण करके उसके भविष्य के बारे में बताया जाता है. मोबाइल नंबर के अंतिम के चार अंक काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं. इसकी मदद से यह बताया जाता है कि आपको बिजनेस या करियर कैसा रहेगा. आप अपने मोबाइल नंबर को बदल करके अपनी किस्मत को बदल सकते हैं. यह आपके मूलांक को भी सपोर्ट करता है. आज हम बात कर रहे हैं मोबाइल नंबर के अंतिम अंक 6 के बारे में.

मोबाइल का अंतिम नंबर 6 का मतलब

अंक ज्योतिष में नंबर 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है. शुक्र असुरों के गुरु हैं. ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं, सौंदर्य, ग्लैमर आदि का प्रतिनिधि माना जाता है. जिस भी किसी व्यक्ति के मोबाइल का अंतिम नंबर 6 है तो उसके पास जो लोग भी कॉल करेंगे, वो काफी मीठी बातें करेंगे. सामने वाला कई बार बड़ी-बड़ी बातें भी करेगा. ऐसा हो सकता है कि नंबर 6 वालों के पास जितनी भी कॉल्स आएं, उसमें फोन करने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा हो सकती है.

नंबर 6 व्यक्ति का परिवार से जुड़ाव और प्रेम को दर्शाता है. यह आपके जीवन में धन, पैसा को भी बताता है. 6 नंबर सुख-सुविधाओं, लव लाइफ को भी बताता है.

यदि आप कोई बिजनेस करते हैं और उस बिजनेस के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 6 है तो आपको फोन करने वाला ग्राहक बहुत ही मीठी बातें करेगा और आपसे काफी मोलभाव करेगा. हालांकि आपको उससे परेशा नहीं होना चाहिए. उसे आप अच्छा रिस्पांस देंगे तो वह अपका प्रोडक्ट भी खरीदेगा.

जिन लोगों का बिजनेस निगोशिएशन यानि ज्यादा बातचीत से जुड़ा है, वे लोग भी अपने मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 6 ले सकते हैं. उनको इससे लाभ होने की उम्मीद है.

आपको बता दें कि जिस घर में सास और बहू में नहीं बनती है, उनके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 6 कर दीजिए, शुक्र का शुभ प्रभाव दिखाई देगा और उनमें मीठी बातें शुरू हो जाएंगी.

यदि आपके मोबाइल में 6 नंबर एक बार आता है तो आप अपने परिवार की चिंता करने वाले व्यक्ति हैं. आप अपने मां, बाप के साथ परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखते हैं. आप एक तरह से फैमिली मैन हैं. आप अपने सुखों का त्याग करके परिवार को सुख सुविधाएं देने वाले व्यक्ति हो सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Previous post

Business Line In Hand: आपके हाथ में है यह रेखा, तो व्यापार में मिलेगी जबरदस्त सफलता, देखें ​हथेली में कहां होती है बिजनेस वाली लाइन

Next post

Jhadu Se Jude Shagun Apshagun : नया झाड़ू लाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना हमेशा होता रहेगा अपशकुन

You May Have Missed