Business Line In Hand: आपके हाथ में है यह रेखा, तो व्यापार में मिलेगी जबरदस्त सफलता, देखें ​हथेली में कहां होती है बिजनेस वाली लाइन

Business Line In Hand: आपके हाथ में है यह रेखा, तो व्यापार में मिलेगी जबरदस्त सफलता, देखें ​हथेली में कहां होती है बिजनेस वाली लाइन

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की लकीरों को पढ़कर बताया जा सकता है कि आपका बिजनेस सफल होगा या नहीं. जिस प्रकार से हाथ में हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा, भाग्य रेखा आदि होती हैं, वैसे ही हथेली में बिजनेस वाली लाइन भी होती है. जिन लोगों के हाथ में बिजनेस वाली लाइन होती है, वे लोग व्यापार में सफल होते हैं. उससे काफी धन, संपत्ति, सुख, समृद्धि और वैभव अर्जित करते हैं. यदि आप भी बिजनेस करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको एक बार अपनी ​हथेली देखनी चाहिए कि उसमें बिजनेस वाली लाइन है या नहीं? आइए जानते हैं कि हाथ में बिजनेस वाली लाइन कहां होती है?

हाथ में बिजनेस वाली लाइन

अपनी हथेली को खोलकर ध्यान से देखें. आपकी कनिष्ठा अंगुली यानि सबसे छोटी अंगुली के ठीक नीचे उभरे हुआ हिस्सा होता है, उसे बुध पर्वत कहते हैं. बिजनेस करने के लिए बुध पर्वत का उभरा होना जरूरी माना जाता है. बिजनेस वाली लाइन भाग्य रेखा या जीवन रेखा के पास से निकलती है और बुध पर्वत तक जाती है.

ऐसे लोग करते हैं बिजनेस में उन्नति

जिन लोगों की हथेली में ​बिजनेस वाली लाइन बुध पर्वत पर जाकर दो भागों में बंट जाती है तो ऐसे लोगों का बिजनेस काफी सफल होता है. इन लोगों को बिजनेस में काफी उन्नति होती है और ये अच्छा मुनाफा कमाते हैं. बुध पर्वत पर बिजनेस वाली लाइन के पास ही छोटी-छोटी लंबवत रेखाएं बनी हुई हैं, तो यह भी सफलता देने वाली रेखाएं होती हैं.

बुध पर्वत पर स्टार और त्रिकोण बनना

यदि आपके बुध पर्वत पर कोई स्पष्ट स्टार बन रहा है या बना हुआ है तो आप जो बिजनेस शुरु करने वाले हैं, उसके बारे में काफी रिसर्च करेंगे. उसके सभी पहलुओं को अच्छे से समझेंगे. बुध पर्वत का स्टार व्यक्ति को बिजनेस की दृष्टि से शोध करने वाला गुण देता है.

बिजनेस में सिर्फ स्टार से ही काम नहीं बनता है. य​​दि स्टार के साथ ही बुध पर्वत पर त्रिकोण बनता है तो आपका वह बिजनेस सफल होगा और आप उससे काफी धन अर्जित करने में कामयाब होंगे. उस बिजनेस से आपकी आर्थिक उन्नति होगी.

ऐसे लोग करते हैं एक से अधिक बिजनेस

जिन लोगों की बिजनेस वाली लाइन के साथ में कुछ लंबी लाइनें बनी होती हैं, जो काफी स्पष्ट होती हैं और उनको कोई रेखा नहीं काटती है, तो ऐसे लोग एक से अधिक बिजनेस कर सकते हैं.

बिजनेस करने वालों का बुध पर्वत जितना सुंदर और उभरा हुआ होगा, वे लोग व्यापार में काफी स्मार्ट होंगे. अपनी बुद्धि से बिजनेस को आगे ले जाते हैं क्योंकि बुध बुद्धि का भी कारक होता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

You May Have Missed