Hartalika Teej 2025 Puja Samagri List: हरतालिक तीज की पूजा में जरूर शामिल करें ये सामग्री, इनके बिना अधूरा है व्रत, चेक करें लिस्ट

Hartalika Teej 2025 Puja Samagri List: हरतालिक तीज की पूजा में जरूर शामिल करें ये सामग्री, इनके बिना अधूरा है व्रत, चेक करें लिस्ट

सुहागन महिलाओं को अखंड सौभाग्य और खुशहाल वैवाहिक जीवन का वरदान देने वाला हरतालिका तीज व्रत 26 अगस्त को है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, जो तृतीया तिथि के सूर्योदय से लेकर चतुर्थी तिथि के सूर्योदय तक होता है. उसके बाद ही व्रत का पारण किया जाता है. जिस प्रकार से हरतालिका तीज व्रत के नियम होते हैं, वैसे ही हरतालिका तीज की पूजा की कुछ विशेष समाग्री भी होती है. इसके बिना यह व्रत पूरा नहीं होता है. आइए जानते हैं हरतालिका तीज की पूजा सामग्री के बारे में.

हरतालिक तीज की पूजा सामग्री लिस्ट

1. तीज पूजा के लिए काली मिट्टी, जिससे माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की मूर्ति बनाई जाएगी.

2. यदि आप स्वयं से मूर्ति नहीं बना सकती हैं, तो माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की तस्वीर रख लें.

3. तीज व्रत और पूजा विधि, व्रत कथा, पार्वती, शिव, गणेश चालीसा एवं आरती की पुस्तक

4. लकड़ी की एक चौकी, पीले या लाल रंग का साफ कपड़ा

5. माता पर्वती के लिए चुनरी और एक नई साड़ी

6. भगवन शिव और गणेश जी के लिए नए वस्त्र, जनेऊ

7. माता पार्वती को अर्पित करने के लिए सुहाग सामग्री या सोलह श्रृंगार की वस्तुएं

9. फूल, माला, हल्दी, कुमकुम, सिंदूर, बेलपत्र, भांग, धतूरा

10. अक्षत्, धूप, दीप, चंदन, कपूर, दूर्वा, पान, सुपारी

11. गंगाजल, घी, शहद, गाय का दूध, दही, गंध, नैवेद्य, मिठाई

12. दान के लिए अन्न, वस्त्र, फल आदि.

हरतालिक तीज का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाते हैं. इस बार तृतीया तिथि 25 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगा.

हरतालिक तीज पूजा मुहूर्त

हरतालिक तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 56 मिनट से सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक है. शाम की पूजा सूर्यास्त के बाद यानि 06:49 पी एम से होगी.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Previous post

Anant Chaturdashi 2025 Date: अनंत चतुर्दशी कब है? गणपति बप्पा की होगी विदाई, लगेगा मृत्यु पंचक, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त

Next post

भारत नहीं, इस देश में है दुनिया की सबसे ऊंची खड़ी गणेश प्रतिमा, जानिए इसका इतिहास और महत्व

You May Have Missed