Marriage Line In Hand: आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज? हथेली की इस रेखा को देखकर लगा सकते हैं पता

Marriage Line In Hand: आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज? हथेली की इस रेखा को देखकर लगा सकते हैं पता

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की लकीरों को देखकर व्यक्ति के जीवन से जुड़े सभी पहलुओं को बताया जा सकता है. अक्सर युवा लोग करियर के साथ ये जानना चाहते हैं ​कि उनकी लव मैरिज होगी या फिर अरेंज मैरिज? इस सवाल का जवाब भी आपकी हथेली को देखकर दिया जा सकता है. हाथ की रेखाएं बहुत हद तक इसके बारे में बताती हैं. आइए हस्तरेखा शास्त्र से जानते हैं कि आपका लव मैरिज होगा या अरेंज मैरिज? हथेली में विवाह की रेखा कहां होती है?

हथेली में विवाह की रेखा

हथेली में विवाह की रेखा को देखने के लिए पुरुषों को अपने दाएं हाथ की हथेली और महिलाओं को अपने बाएं हाथ की ​हथेली देखनी होती है. विवाह रेखा सबसे छोटी अंगुली के नीचे हृदय रेखा के तरफ निकलती है. कई बार विवाह के लिए मंगल पर्वत से निकलने वाली रेखा को भी देखा जाता है.

हथेली में लव मैरिज की लाइन

यदि आपकी सबसे छोटी अंगुली यानि कनिष्ठा अंगुली के नीचे एक सीधी बड़ी सी रेखा निकल रही है और वह बिल्कुल सीधी भी है तो ऐसे व्यक्ति की लव मैरिज होने या प्रेम प्रसंग में लंबे समय तक रहने का अनुमान होता है. इनका लव पार्टनर कहीं भी मिल सकता है. सीधी और बड़ी लाइन गहरे प्रेम संबंध को दर्शाती है.

यदि किसी व्यक्ति की हृदय रेखा अनामिका अंगुली के नीचे यानि गुरु पर्वत के नीचे जाकर खत्म होती है, तो ये लोग बहुत ही सच्चा प्यार करने वाले होते हैं. ये अपने पार्टनर को दिल से चाहते हैं और प्यार करते हैं. ऐसी बहुत संभावना होती है कि ऐसे लोंगी लव मैरिज होती है. ये लोग काफी भावुक होते हैं और अपने पार्टनर के दिल की हर बात को समझते हैं. अगर इन लोगों की लव मैरिज नहीं होती है, तो ये शादी के बाद अपनी पत्नी या पति से बहुत प्यार करते हैं. रिश्ते में ये काफी ईमानदार होते हैं.

हथेली में अरेंज मैरिज की लाइन

आपके कनिष्ठा अंगुली के नीचे अगर वहीं लाइन छोटी सी है तो वह यह दर्शाती है कि आप को प्रेम हो सकता है, आप लव लाइफ में रहें, लेकिन जब बात मैरिज की आएगी तो आपका निर्णय बदल सकता है. आप लव मैरिज न करके अरेंज मैरिज को प्राथमिकता दे सकते हैं. इसके कई कारण हो सकते हैं. परिवार का दबाव, माता पिता की रजामंदी से विवाह का विचार या अन्य बातें.

यदि आपकी हृदय रेखा आपकी मध्यमा अंगुली के नीचे यानि शनि पर्वत के नीचे आकर खत्म हो जाती है तो ऐसे लोग भी अरेंज मैरिज करते हैं. इन लोगों प्यार की भाषा समझ नहीं आती है क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा प्रैक्टिकल होते हैं और प्यार में प्रैक्टिकल नहीं, भावनाओं को महत्व दिया जाता है. ऐसे लोगों का विवाह परिवार के लोग ही कराते हैं.

ये भी पढ़ें: आपकी किस्मत में अपना मकान है या लाइफ टाइम रेंट पर ही रहना होगा? हाथ में बना ये निशान देता है संकेत

यदि किसी की हृदय रेखा बिल्कुल सीधी हो और वह हथेली के एक सिरे से शुरू होकर दूसरे सिरे पर खत्म होती है, तो ऐसे लोगों के भी अरेंज मैरिज के चांस होत हैं क्योंकि ये लोग बहुत प्यार करने वाले होते हैं. जब ये प्रेम प्रसंग में होते हैं तो अपने पार्टनर से हद से ज्यादा प्यार करते हैं, उनको लेकर काफी पजेसिव होते हैं, उनको पार्टनर का दूसरों से बातें करना पसंद नहीं होता है, इस वजह से वह पार्टनर इनको छोड़ सकता है. जो आगे जाकर अरेंज मैरिज करते हैं.

जिन लोगों की हृदय रेखा और मस्तिक रेखा एक साथ निकलती हैं, वे लोग काफी पारंपरिक विचार धारा के होते हैं. ये लोग अक्सर अरेंज मैरिज ही करते हैं क्योंकि परिवार और परंपराओं को लेकर चलते हैं. ये प्रेम प्रसंग में पड़ सकते हैं, लेकिन विवाह परिवार की मर्जी से ही करते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

You May Have Missed