Most Dangerous Mulank: इन 4 मूलांक वालों से भूलकर भी न करें दुश्मनी, लेने के पड़ जाएंगे देने, मैदान छोड़कर भागना ही होगा विकल्प
Last Updated:
Most Dangerous Mulank: अंक ज्योतिष में कुछ मूलांक ऐसे होते हैं, जिनसे दुश्मनी मोल लेना टेढ़ी खीर होती है. इन लोगों से दुश्मनी करने वाले लोग चैन से नहीं रह सकते. ये अपने दुश्मनों को कड़ी टक्कर देते हैं. एक तो दु…और पढ़ें
इन मूलांक वालों से दुश्मनी न करें.किन मूलांक वालों से दुश्मनी न करें
1. मूलांक 1 वाले चुनौतियों का देते हैं मुंहतोड़ जवाब
अंक ज्योतिष में मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है. सूर्य ग्रहों का राजा होता है. जो लोग किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे होते हैं, उनका मूलांक 1 होता है. इन लोगों के अंदर राजा का स्वभाव होता है. यदि आप इनसे दुश्मनी करते हैं तो ये आप पर हावी होंगे. ये पूरी शक्ति से आपको जवाब देंगे. ये लोग अपना अपमान कभी नहीं भूलते हैं और नहीं किसी चुनौती को बर्दाश्त करते हैं. ये अपने विरोधियों से सीधी टक्कर लेते हैं.
अंक ज्योतिष में मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है. जो लोग किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे होत हैं, उनका मूलांक 4 होता है. ये लोग बहुत ही रहस्यमयी व्यक्तित्व के होते हैं. ये कब क्या कर देंगे, आपको भनक भी नहीं लगेगी. इनसे आप दुश्मनी मोल लेकर बहुत बड़ी गलती कर सकते हैं. ये लोग रणनीति बनाने में माहिर और अचानक पलटवार करने वाले होते हैं. ये अपने दुश्मनों के खिलाफ बहुत ही अप्रत्याशित कदम उठाते हैं. इनकी सोच सबसे अलग होती है, इस वजह से मूलांक 4 वालों से मुकाबला करना आसान नहीं होता है.
अंक ज्योतिष में मूलांक 8 का स्वामी ग्रह शनि है. जो लोग किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे होत हैं, उनका मूलांक 8 होता है. शनि की प्रधानता के कारण ये लोग न्याय प्रिय होते हैं और गलत थोड़ा भी बर्दाश्त नहीं करते हैं. शनिदेव ने अपनी माता छाया से गलत व्यवहार करने के कारण पिता सूर्य देव को नहीं बख्शा था. ऐसे ही मूलांक 8 के जातक अपने दुश्मनों को छोड़ते नहीं हैं. वे मजबूत इच्छाशक्ति और कर्म प्रधान होते हैं, एक बार जो ठान लिया, उसे करके ही मानते हैं. अन्याय सहन नहीं कर सकते. ये अपने दुश्मनों को लंबे समय तक टक्कर दे सकते हैं. उनसे अपना बदला धीरे-धीरे करके पूरा कर लेते हैं.
4. मूलांक 9 में भरा साहस और पराक्रम
अंक ज्योतिष में मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है. मंगल को अपार शक्ति, साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है. जो लोग किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे होते हैं, उनका मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 वाले लोग किसी से डरते नहीं हैं क्योंकि इनके अंदर साहस और पराक्रम बहुत होता है. ये लोग निडर होते हैं. ये अपने दुश्मनों से डरते नहीं हैं, बल्कि दुश्मन इनसे पंगा लेकर परेशान हो जाते हैं. मूलांक 9 वाले अपने हक के लिए लड़ाई-झगड़े और वाद विवाद से भी पीछे नहीं हटते हैं. इन लोगों के सामने दुश्मन को मैदान छोड़कर भागना ही बेहतर लगता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें


