Aaj ka Makar Rashifal: ऑफिस में षड़यंत्र और पैसों में धोखा, मकर राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन, करें ये उपाय

Aaj ka Makar Rashifal: ऑफिस में षड़यंत्र और पैसों में धोखा, मकर राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन, करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 20 August 2025: मकर राशि को जातकों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है. चोट लगने और पानी से संबंधित नुकसान का खतरा बना हुआ है. ऑफिस में सहकर्मियों का रवैया ठीक नहीं रहेगा, लेकिन मेहनत से बॉस …और पढ़ें

gogole-serarch-btn
मकर राशि के लिए खतरों से भरा रह सकता है दिन, सोच-समझकर उठाएं कदममकर राशि आज का राशिफल..
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 20 अगस्त यानी आज का दिन थोड़ा सतर्कता से बिताने वाला रहेगा. खासकर सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें. मकर राशि के जातकों को बड़े कार्यों में छोटी-सी चूक भी परेशानी में डाल सकती है. पानी से संबंधित कामों में सावधानी बरतें. वहीं मकर राशि के जातकों को चोट लगने की भी संभावना भी बन रही है.

ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि मकर राशि के जातकों के लिए चुनौतियों से भरा दिन रहेगा. विशेषरूप से शरीर में चोट लगने और पानी से नुकसान होने की संभावना है, इसलिए संभलकर रहें. अपने माता-पिता की सेवा करें, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें और ज्यादा थकान से बचें. शांति और संयम से काम लेना ही आपके लिए बेहतर रहेगा.

मकर राशि वाले लेन-देन में जल्दबाजी न करें

ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में नहीं रहेगा. सहकर्मी आपके खिलाफ रह सकते हैं, लेकिन इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है. आपकी मेहनत से ही आपको सम्मान मिलेगा और इसी कारण आज आपको ऑफिस में बॉस की तारीफ भी सुनने को मिलेगी. नौकरपेशा जातकों के पास कोई विदेश यात्रा से जुड़ा कोई अवसर भी सामने आ सकता है. मकर राशि के जातक पैसे को लेकर जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें. बिना सोचे-समझे उठाया गया कदम आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. किसी भी निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें.

लव लाइफ को लेकर भी दिन निराशाजनक रह सकता है. मकर राशि की लवर्स को ऐसा महसूस हो सकता है कि किस्मत प्यार के मामले में उनके साथ नहीं है. ऐसे स्थिति में धैर्य रखें, जल्द ही हालात बदलेंगे. मकर राशि के जातकों को उपाय के रूप में शिवजी की आराधना करनी है. संभव हो तो दिन की शुरुआत भोलेनाथ को जल चढ़ाकर ही करें. साथ ही ज्यादा से ज्यादा ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें इससे आपको नकारात्मक ऊर्जा से राहत मिलेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मकर राशि के लिए खतरों से भरा रह सकता है दिन, सोच-समझकर उठाएं कदम

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Love Rashifal, 20 August : दिल की तमन्नाओं को पार्टनर के साथ पूरा करने वाले हैं 4 राशि वाले, सिंगल लोगों पर चढ़ेगा प्यार का बुखार! जानें आज का लव राशिफल

Next post

अचानक होगी धन की प्राप्ति, बिजनेस में तगड़ा फायदा, वृषभ राशि वालों की आज मौज, जानें उपाय

You May Have Missed