अचानक होगी धन की प्राप्ति, बिजनेस में तगड़ा फायदा, वृषभ राशि वालों की आज मौज, जानें उपाय

अचानक होगी धन की प्राप्ति, बिजनेस में तगड़ा फायदा, वृषभ राशि वालों की आज मौज, जानें उपाय

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 20 August 2025:आज आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. वहीं आज आपके कारोबार में वृद्धि के योग भी नजर आ रहे हैं.

gogole-serarch-btn
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 20 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है. इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है.आज चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में संचरण कर रहें हैं. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन  बिज़नेस, लव लाइफ और करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों को जीवन के बड़े और अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं. यदि आप शादीशुदा नहीं हैं, तो आज आपकी शादी की बात भी पक्की हो सकती है. आज आपको पुराने मुदकमों में जीत भी मिलने के आसार नजर आ रहे हैं.

बिजनेस में होगा फायदा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज का दिन उनके लिए कई जैकपॉट से कम नहीं है. आज आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. वहीं आज आपके कारोबार में वृद्धि के योग भी नजर आ रहे हैं. बात नौकरी करने वालों की तो आज आप ऑफिस में बिना किसी दबाव के काम करेंगे. आज आपके प्रमोशन के रास्ते भी खुल सकते हैं. बात निवेश की करें तो आज आप शेयर बाजार या म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

पार्टनर को समझने का करें प्रयास
वृषभ राशि वालों की लव लाइफ आज मिलीजुली रहने वाली है. आज आपको अपने पार्टनर को बातचीत के जरिए उसके भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा.आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं.

गाय को खिलाएं हरा चारा
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातक गाय को हरा चारा खिलाते हैं, तो उनके जीवन में तरक्की के रास्ते आसान होंगे.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

अचानक होगी धन की प्राप्ति, बिजनेस में तगड़ा फायदा, वृषभ राशि वालों की आज मौज

Source link

Previous post

Aaj ka Makar Rashifal: ऑफिस में षड़यंत्र और पैसों में धोखा, मकर राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन, करें ये उपाय

Next post

आज बन रहा दुर्लभ योग, मेष राशि वालों की बदल जाएगी तकदीर! खूब बरसेगा धन, बनेंगे मालामाल

You May Have Missed