वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा प्रतिकूल, बन रहे ये योग, जानें उपाय

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा प्रतिकूल, बन रहे ये योग, जानें उपाय

Last Updated:

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 20 Aug: डॉ. कुणाल कुमार झा ने बताया कि 20 अगस्त 2025 को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन प्रतिकूल रहेगा. उपाय में विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ, हरे कपड़े पहनना और लाल मसूर की दाल का…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
दरभंगा. 20 अगस्त 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज कष्टकारक, क्लेशकारक, रोगकारक और शोककारक योग बन रहे हैं, जो विभिन्न परेशानियों का कारण बन सकते हैं. सूर्य के दशम भाव में होने से कार्यों में सिद्धि के योग बन रहे हैं, लेकिन धन और पुत्र पक्ष में ह्रासकारक योग और शत्रु वृद्धिकारक योग भी बन रहे हैं.

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा ने बताया कि 20 अगस्त 2025, बुधवार को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन रात्रि 8:00 बजे तक प्रतिकूल रहेगा. रात्रि 8:00 बजे के बाद चंद्रमा के भाग्य भाव में कर्क राशि में होने से मान-प्रतिष्ठा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे. वृश्चिक राशि के जातकों को इस समय सम्मान में वृद्धि होगी. सूर्य के दशम भाव में होने से कार्यों की सफलता के योग और मजबूत होंगे.

आज के दिन करें ये उपाय
डॉ. झा ने सलाह दी कि इस दिन वृश्चिक राशि के जातकों को विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. साथ ही, अपामार्ग (चिरचिरा) को हरे कपड़े में बांधकर पुरुष दाहिने और महिलाएं बाएं हाथ पर धारण करें. बुधवार होने के कारण हरे रंग के वस्त्र पहनने से शुभता बढ़ेगी और अशुभ प्रभाव कम होंगे. इसके अतिरिक्त, लाल मसूर की दाल या तांबे के बर्तन का दान करना और स्वास्थ्य का ध्यान रखना लाभकारी रहेगा. जोखिम भरे कार्यों से बचें और मानसिक शांति के लिए ध्यान करें. ये उपाय ग्रह दोषों को कम करने और दिन को शुभ बनाने में सहायक होंगे.

authorimg

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा प्रतिकूल, बन रहे ये योग, जानें उपाय

Source link

You May Have Missed