बार-बार बिजनेस में रुकावटें आ रही हैं? अपनाएं ये असरदार फिटकरी टोटका और बदलें अपनी किस्मत

बार-बार बिजनेस में रुकावटें आ रही हैं? अपनाएं ये असरदार फिटकरी टोटका और बदलें अपनी किस्मत

Alum Remedy For Business: कई बार जिंदगी में मेहनत तो भरपूर होती है, लेकिन नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आते. खासकर बिजनेस में-ग्राहक आते नहीं, पैसा रुक जाता है, या काम बार-बार अटक जाता है. ऐसे में लोग तरह-तरह के उपाय ढूंढते हैं. आज हम आपको एक ऐसा आसान और असरदार टोटका बताएंगे, जिसमें फिटकरी, नमक और थोड़ी सी रसोई की चीजों का इस्तेमाल होता है. माना जाता है कि ये उपाय बुध और शनि का खास मेल बनाकर बुद्धि को तेज करता है, बिजनेस में आ रही अड़चनों को कम करता है और किस्मत का साथ दिलाता है. इसका तरीका भी आसान है और न तो महंगा पड़ता है, न ही ज्यादा समय लेता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

उपाय करने का तरीका
1. फिटकरी लें – बाज़ार से साफ और सफेद फिटकरी का टुकड़ा ले आइए.
2. तवे पर गरम करें – किसी लोहे के तवे पर फिटकरी रखें और गैस पर गरम करें. धीरे-धीरे ये पिघलकर पानी जैसी हो जाएगी.

दूसरा तरीका (मनोकामना पूरी करने के लिए)
अगर आपका काम बहुत ज्यादा अटका है, तो इस उपाय में यंत्र-तंत्र का स्पर्श भी जोड़ सकते हैं.

1. ऊपर बताई गई प्रक्रिया में जब फिटकरी पिघल रही हो, तब उसमें एक लौंग और चुटकी भर राई डाल दें.
2. फिटकरी ठंडी होने पर लौंग और राई उसी के अंदर रह जाएंगी.
3. इसे बताशे के रूप में हर दिन किसी चौराहे पर रखकर आएं और मन ही मन अपनी इच्छा बोलें.

कहा जाता है कि ये उपाय 4-5 दिन में असर दिखाने लगता है, और कई बार 11 दिन में काम बन जाता है.
इसके पीछे की मान्यता
ज्योतिष में बुध को व्यापार, बुद्धि और कम्युनिकेशन का ग्रह माना गया है. फिटकरी बुध का प्रतीक है. शनि मेहनत, धैर्य और लंबे समय तक चलने वाली सफलता का कारक है. नमक और लोहे का तवा शनि से जुड़े हैं. जब बुध और शनि का मेल होता है, तो माना जाता है कि बिजनेस में तेजी आती है और अड़चनें दूर होती हैं. लौंग और राई का उपयोग नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष को हटाने के लिए किया जाता है.

सावधानियां
1. ये उपाय सुबह या शाम के समय करें.
2. मन में शक या नकारात्मक सोच न रखें.
3. कुल्ले के लिए बनाया मिश्रण खाने-पीने में इस्तेमाल न करें.
4. चौराहे पर रखी फिटकरी को कोई छूने न पाए, इसलिए जल्दी वहां से हट जाएं.

Source link

You May Have Missed