100 साल में पहली बार गजब का संयोग, पितृ पक्ष में चंद्र और सूर्य ग्रहण एक साथ, इन 5 राशियों पर बरसेगी जबरदस्त कृपा

100 साल में पहली बार गजब का संयोग, पितृ पक्ष में चंद्र और सूर्य ग्रहण एक साथ, इन 5 राशियों पर बरसेगी जबरदस्त कृपा

Last Updated:

Grahan In Pitru Paksha 2025 Rashifal: पितृ पक्ष हमारे पूर्वजों को याद करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए समर्पित एक महत्वपूर्ण त्योहार है, इस बार पितृ पक्ष 7 सितंबर से शुरू होगा, हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार …और पढ़ें

gogole-serarch-btn
100 साल बाद पितृ पक्ष में चंद्र और सूर्य ग्रहण, 5 राशियों को होगा लाभ
पितृपक्ष 2025 की शुरुआत इस बार 7 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा से और समापन अश्विन अमावस्या यानी 21 सितंबर को हो रहा है. इस बार पितृपक्ष की शुरुआत चंद्र ग्रहण और समापन सूर्य ग्रहण के साथ हो रहा है इसलिए साल 2025 के पितृपक्ष बेहद खास रहने वाला है. पितृपक्ष में होने वाली दो बड़ी खगोलीय घटना 100 साल बाद हो रही है, जहां पितृ पक्ष की शुरुआत और समापन ग्रहण के साथ हो रही है. पितृ पक्ष में लगने वाले ग्रहण का प्रभाव देश, अर्थव्यवस्था, करियर और मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर रहेगा. आज हम आपको उन 5 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पितृपक्ष में लगने जा रहे ग्रहण से लाभ मिलेगा…

पितृपक्ष में ग्रहण का मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए ग्रहण बढ़िया रहने वाला है. इस दौरान मेष राशि वालों को व्यापार में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं और व्यापार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा, जिससे आप जोखिम भरे फैसले लेने में सक्षम होंगे. आप नए लोगों से मिलेंगे और लाभ के नए अवसर प्राप्त करेंगे. साथ ही आपको विभिन्न स्रोतों से धन कमाने का अवसर मिलेगा और आप अपनी कमाई को बचा भी पाएंगे. इसके साथ ही मीडिया, संचार, प्रकाशन आदि जैसे कार्यों से जुड़े लोगों को अतिरिक्त लाभ हो सकता है. परिवार में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे.

पितृपक्ष में ग्रहण का मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि वालों के लिए पितृ पक्ष में ग्रहण उम्मीद से बेहतर लाभ देगा. मिथुन राशि वालों को विदेश से जुड़े कामों में लाभ मिलने की संभावना है. साथ ही आपको आयात-निर्यात के कार्यों में विशेष सफलता मिल सकती है. इस अवधि में आपको लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. इसके साथ ही करियर में तरक्की के लिए किए जा रहे प्रयास पूरी तरह सफल होंगे. आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा और लोग आपकी बात सुनेंगे और समझेंगे. राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है.

पितृपक्ष में ग्रहण का तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए पितृ पक्ष में ग्रहण उम्मीद से बेहतर परिणाम लेकर आएगा. तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिल सकता है और इससे आपको खुशी होगी. आप पूरे उत्साह के साथ काम करेंगे, जिससे आपकी सफलता की संभावना भी बढ़ेगी. इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को इस अवधि में मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है. आप अपने करीबी लोगों के करीब होंगे. साथ ही, अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह अवधि आपके लिए अनुकूल साबित होगी. दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार का भी साथ मिलेगा.

पितृपक्ष में ग्रहण का धनु राशि पर प्रभाव
पितृ पक्ष में बनने जा रहा है यह संयोग धनु राशि वालों के लिए खुशियां और सफलता लेकर आएगा. इस संयोग से धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पैसा आने के नए रास्ते खुलेंगे. परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और सभी सदस्य एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहेंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कई अटके कार्य पूरे होने की संभावना बन रही है. लंबे समय से जो मानसिक तनाव थे, वे समाप्त हो जाएंगे और कामकाज में भी सुधार होगा.

पितृपक्ष में ग्रहण का मीन राशि पर प्रभाव
मीन राशि वालों के लिए पितृ पक्ष में ग्रहण अच्छा रहने वाला है. मीन राशि वाले नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिलने की संभावना बन रही है और खुद का बिजनस भी शुरू कर सकते हैं. कंटेंट राइटिंग, विज्ञापन, मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस अवधि में प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है. पुराने संपर्क आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. परिवार में आपको माताजी से प्यार और सहयोग मिलेगा और परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. बच्चों की तरफ से आपको इस अवधि में खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप मन ही मन प्रसन्न होगा.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

100 साल बाद पितृ पक्ष में चंद्र और सूर्य ग्रहण, 5 राशियों को होगा लाभ

Source link

Previous post

रोजगार या व्यापार में आ रही रुकावट? काली गुंजा के ये टोटके बदल सकते हैं किस्मत का रुख, नौकरी और व्यापार में दिलाएं सफलता

Next post

Tarot Rashifal, 19 August: कर्क, कुंभ समेत 4 राशियों को शिव कृपा से होगा भाग्योदय और लाभ, मिथुन वाले आर्थिक नुकसान से बचें! जानें 12 राशियों का टैरो राशिफल

You May Have Missed