Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2025: कर्क और सिंह राशि वाले इस सप्ताह नौकरी व कारोबार का ध्यान रखें, कन्या राशि वालों का अटका हुआ धन निकल आएगा!

Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2025: कर्क और सिंह राशि वाले इस सप्ताह नौकरी व कारोबार का ध्यान रखें, कन्या राशि वालों का अटका हुआ धन निकल आएगा!

Last Updated:

Weekly Horoscope 18 to 24 August 2025: अगस्त का यह सप्ताह कर्क और सिंह राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव वाला रहेगा. कर्क राशि वालों को इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं और वाहन सावधानी से चलाएं. सिं…और पढ़ें

कर्क, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
कर्क साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अगस्त 2025)
कर्क राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह बहुत सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि सावधानी हटी तो दुर्घटना घट सकती है. इस सप्ताह आपको जल्दबाजी से बचना होगा और अपने सभी काम पूरी सावधानी और समझदारी से करने होंगे; अन्यथा बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं. चाहे आप नौकरीपेशा हों या व्यवसायी, इस सप्ताह आपको किसी भी तरह का शॉर्टकट अपनाने या नियम-कायदों को तोड़ने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में अचानक भूमि-भवन संबंधी विवाद हो सकते हैं. इन्हें सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. इस सप्ताह चोट लगने की आशंका है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं. साथ ही, यात्रा के दौरान अपने सामान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. इस सप्ताह अधिकांश युवा वर्ग मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेगा, जबकि परीक्षा और प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है. सप्ताह का दूसरा भाग पहले भाग की तुलना में थोड़ा अधिक आरामदायक रह सकता है. इस दौरान व्यापारियों को व्यापार में तेज़ी से लाभ होगा, जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे. संचित धन में वृद्धि होगी. कुल मिलाकर, सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए धन लाभ लेकर आने वाला है.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10

सिंह साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अगस्त 2025)
सिंह राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में आप किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं या आपको कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन ध्यान रखें कि अगर आप इसे ठीक से नहीं निभाते हैं, तो आपकी छवि धूमिल हो सकती है. ऐसे में इस सप्ताह आप जो भी काम हाथ में लें, उसे बेहतर तरीके से करने की कोशिश करें. नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की ज़रूरत होगी. अगर आप व्यापार से जुड़े हैं, तो आपको व्यापार में लाभ के चक्कर में लंबे समय तक नुकसान उठाने से बचना होगा. कोई भी बड़ा सौदा या फैसला लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह ज़रूर लें. स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह का मध्य अच्छा नहीं कहा जा सकता. इस दौरान मौसमी या किसी अन्य बीमारी के कारण आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकता है. इस दौरान अपनी दिनचर्या और खान-पान सही रखें. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप काम से थक सकते हैं. इस दौरान स्थायी संपत्ति में कुछ बदलाव हो सकते हैं. आप अपने घर की साज-सज्जा करवा सकते हैं या उसमें आमूल-चूल परिवर्तन शुरू कर सकते हैं. जिसके लिए आपको बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देगा. उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. लव लाइफ में किसी बात को लेकर लव पार्टनर से अनबन हो सकती है.

भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1

कन्या साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अगस्त 2025)
कन्या राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह अनुकूल और फलदायी साबित होगा. इस सप्ताह आपके सभी सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे. आर्थिक दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत काफ़ी शुभ रहने वाली है. इस दौरान आपको किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में फ़ैसला आपके पक्ष में आ सकता है, या सुलह-समझौते से विवाद सुलझ सकता है. घर-परिवार से जुड़ा कोई भी बड़ा फ़ैसला लेते समय आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. इस दौरान किसी ख़ास व्यक्ति की मदद से आपकी आजीविका की इच्छा पूरी होगी, वहीं पहले से नौकरीपेशा लोगों के अपने अधिकारियों और सहकर्मियों से मधुर संबंध रहेंगे. इस दौरान आपको कई स्रोतों से लाभ मिल सकता है. भाग्य के सहयोग से कहीं अटका हुआ आपका पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा. सप्ताह के मध्य में घर में किसी प्रियजन के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा. पूरे सप्ताह आपके घर में खुशियों का माहौल रहेगा और धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे. अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है. अगर आप किसी के सामने अपने प्यार का इज़हार करने की सोच रहे हैं, तो आपकी कोशिश सफल हो सकती है. साथ ही मौजूदा रिश्तों में गहराई आएगी. आपको अपने लव पार्टनर के साथ खुशी-खुशी समय बिताने के कई मौके मिलेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है.

भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

कर्क, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Source link

Previous post

जीवन की मुश्किलों का समाधान चाहिए? जानिए कब, कैसे और कौन-सा पाठ करना है सबसे लाभकारी

Next post

Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2025: तुला वाले इस सप्ताह हर क्षेत्र में सफलता और लाभ प्राप्त करेंगे, वृश्चिक और धनु वालों को आर्थिक अवसर मिलेंगे, बिजनस में खूब लाभ होगा!

You May Have Missed