बिजनेस में नुकसान के योग, आर्थिक स्थिति हो सकती है गड़बड़, वृषभ राशि वाले आज करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 18 August 2025: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है.आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा वरना इससे आपकी आर्थिक स्तिथि गड़बड़ हो सकती है.आज आप अपने स्वास्थ्य को ल…और पढ़ें
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है. आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. वरना इससे आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है. आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी पूरी तरह से सचेत रहें.
बिजनेस में नुकसान की संभावना
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें नुकसान हो सकता है. ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का योग ऐसा संकेत कर रहे हैं. आज आप बिजनेस में पैसा उधार देने से भी परहेज करें. वहीं बात नौकरी करने वालों की तो आज आप ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करें. आज आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. बात निवेश की करें तो आज आप किसी सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपका पैसा सुरक्षित भी रहेगा और आपको अच्छा रिटर्न भी मिलेगा.
वृषभ राशि वालों का लव लाइफ में आज पार्टनर से टकराव होने के आसार दिख रहे हैं. आज आप अपने पार्टनर से बातचीत में भी थोडी सावधानी जरूर बरतें. वरना इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा.
गन्ने का रस भगवान शिव को करें अर्पित
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातको को भगवान शिव की पूजा आराधना करनी चाहिए औऱ उन्हें गन्ने के जूस से अभिषेक करना चाहिए. इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होनी शुरू हो जाएंगी.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें


