Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 August 2025: सोमवार व्रत आज, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से आएगी सुख-शांति, पंचांग से जानिए शिव वास, शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 August 2025: सोमवार व्रत आज, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से आएगी सुख-शांति, पंचांग से जानिए शिव वास, शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 August 2025: आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. पंचांग के अनुसार, आज दशमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, हर्षण योग, वणिज करण है, आज पूर्व का दिशाशूल और चंद्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि में संचार करेंगे. शास्त्रों में सोमवार (सोम का अर्थ है चंद्रमा) को भगवान शिव का विशेष दिन माना गया है. चंद्रमा स्वयं भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं, इसलिए सोमवार को उनकी पूजा करने का फल अनेक गुना बढ़ जाता है. सोमवार का रुद्राभिषेक या महामृत्युंजय मंत्र जप करने से पितृदोष और शनि-राहु-केतु के अशुभ प्रभाव शांत होते हैं. साथ ही अविवाहित युवक-युवतियों के लिए सोमवार के दिन की पूजा शुभ विवाह का मार्ग प्रशस्त करती है.

सोमवार को शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, सौहार्द और स्थिरता आती है. साथ ही चंद्रमा की स्थिति अनुकूल होती है. आज ब्रह्म मुहूर्त और प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करें. भगवान शिव को अर्पित जल, बेलपत्र, धतूरा, आक आदि से पूजा करने से गृहस्थ जीवन में सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता मिलती है. साथ ही शिवजी को जल, दूध, दही, शहद से अभिषेक करने से आयु में वृद्धि और रोगों से मुक्ति होती है. पूजा अर्चना करने के बाद शिव चालीसा और सोमवार व्रत की कथा पढ़कर आरती करें. सोमवार का व्रत और पूजन साधक को भक्ति, वैराग्य और आत्मज्ञान की ओर अग्रसर करता है. पंचांग से जानते हैं सोमवार का शुभ मुहूर्त, योग, सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, दिशाशूल, चंद्रोदय, चंद्रास्त, आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 18 अगस्त 2025
आज की तिथि- दशमी – 05:22 पी एम तक, उसके बाद एकादशी तिथि
आज का नक्षत्र- मृगशिरा – 02:06 ए एम, अगस्त 19 तक, फिर आर्द्रा नक्षत्र
आज का करण- वणिज – 06:22 ए एम तक, विष्टि – 05:22 पी एम तक
आज का योग- हर्षण – 11:00 पी एम तक, फिर वज्र योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- वृषभ उपरांत मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:53 ए एम
सूर्यास्त- 06:58 पी एम
चन्द्रोदय- 01:26 ए एम, अगस्त 19
चन्द्रास्त- 03:18 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 18 अगस्त 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 04:26 ए एम से 05:09 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:59 ए एम से 12:52 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:36 पी एम से 03:29 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:58 पी एम से 07:20 पी एम
अमृत काल: 05:44 पी एम से 07:15 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम से 12:48 ए एम, अगस्त 19
सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:53 ए एम से 02:06 ए एम, अगस्त 19
अमृत सिद्धि योग: 05:53 ए एम से 02:06 ए एम, अगस्त 19

शिववास: क्रीड़ा में – 05:22 पी एम तक, उसके बाद कैलाश पर.

आज के अशुभ मुहूर्त 18 अगस्त 2025
राहुकाल- 07:31 ए एम से 09:09 ए एम
यमगण्ड- 10:47 ए एम से 12:25 पी एम
गुलिक काल- 02:04 पी एम से 03:42 पी एम
दुर्मुहूर्त- 12:52 पी एम से 01:44 पी एम
भद्रा – 06:22 ए एम से 05:22 पी एम
दिशाशूल- पूर्व

Source link

Previous post

Nanda Devi Raj Jat Yatra 2025: ससुराल कैलाश के लिए रवाना हुई भगवती नंदा देवी की दिव्य डोली, गढ़वाल और कुमाऊं की हैं इष्टदेवी

Next post

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, शेयर बाजार में होगा तगड़ा मुनाफा, जानें राशिफल

You May Have Missed