गणेश चतुर्थी पर बन रहे छोटे-बड़े 8 संयोग.. 2 राशियों की होगी मौज! अयोध्या के ज्योतिषी ने दिए संकेत
Last Updated:
Ganesh Chaturthi-2025 : इस बार गणेश चतुर्थी खास रहने वाली है क्योंकि इस दिन 8 छोटे-बड़े संयोग बन रहे हैं. अयोध्या के ज्योतिषाचार्य के अनुसार इन शुभ संयोगों का सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. खासतौर पर 2 राश…और पढ़ें
दरअसल अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 1. 54 बजे से होगी. वहीं, इसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 3. 44 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा. ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा ब्रह्म योग, इंद्र योग,पुष्कर योग के साथ प्रीति और रवि योग के साथ अंशुमान योग भी बन रहा है. साथ ही सौभाग्य योग का निर्माण भी हो रहा है. जिसका प्रभाव दो राशियों पर अधिक देखने को मिलेगा जिसमें तुला राशि और कुंभ राशि के जातक शामिल हैं.
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों को धन संकट से मुक्ति मिलेगी, नौकरी के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं. परिवार में रिश्ते मधुर होंगे. घर की मरम्मत अथवा निर्माण कार्य करने की योग बन रहे हैं. अचानक धन की प्राप्ति होगी.


