दिन दूनी-रात चौगुनी होगी तरक्की! सभी परेशानियों का होगा The End, बस बिना किसी के टोके करें लौंग के ये 5 टोटके

दिन दूनी-रात चौगुनी होगी तरक्की! सभी परेशानियों का होगा The End, बस बिना किसी के टोके करें लौंग के ये 5 टोटके

Last Updated:

Long ke totke: लौंग के टोटके से राहु-केतु दोष दूर होते हैं, आर्थिक परेशानी खत्म होती है, बुरी शक्तियां दूर होती हैं और तरक्की मिलती है. मां लक्ष्मी को लौंग भेंट करने से सुख-शांति और धन लाभ होता है.

दिन दूनी-रात चौगुनी होगी तरक्की! परेशानियों का होगा खात्मा, करें लौंग के टोटकेलौंग के 5 सबसे अचूक उपाय, परेशानियां हो जाएंगी दूर! (Image- AI)

Long ke totke: कई लोग अच्छा कमाने के बाद भी उनके जीवन में परेशानियों का अंबार लग जाता है. इससे निपटने के लिए वे तमाम टोना-टोटका और ज्योतिष उपाय करते हैं. ऐसा ही एक बहुत कारगर टोटका लौंग का है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लौंग का उपाय करने से न केवल सुख शांति मिलती है, बल्कि इससे धन की कमी भी दूर हो सकती है. हालांकि, ध्यान रहे कि टोटके को करते समय कोई देखे नहीं और टोके नहीं. ऐसा करने से रुके काम बनते हैं और जातक की दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की हो सकती है. अब सवाल है कि आखिर लौंग के टोटके क्या हैं? लौंग के टोटके करने के फायदे क्या है? आइए जानत हैं इस बारे में-

तरक्की के लिए लौंग के कारगर टोटके और फायदे

दोष दूर होगा: लौंग के टोटके करने से राहु केतु का दोष दूर हो सकता है. इस उपाय को करने से घर में चल रही आर्थिक परेशानी दूर होगी. इसके साथ ही घर में कलह भी नहीं होती है और अटके हुए काम भी पूरे हो जाते हैं.

बुरी शक्तियां दूर होंगी: अगर आप किसी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं तो मुंह में 2 लौंग डालकर निकलिए इससे काम सफल होगा. साथ ही यह माउथ फ्रेशनर का काम करेगा. अगर आप 40 दिन तक लगातार शिवलिंग पर लौंग को अर्पित करते हैं तो इससे बुरी शक्तियां दूर होती हैं.

खूब तरक्की होगी: मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल तथा दो लौंग भेंट करने से घर में सुख शांति रहती है. इसके अलावा उसी समय एक लाल रंग के कपड़े में 5 लौंग और 5 कौड़ियां बांधकर अपने घर या ऑफिस की तिजोरी में रख देना अच्छा माना जाता है. इससे घर में आने वाली किसी तरह की बाधा दूर होती है.

निगेटिविटी दूर होगी: घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी आप शुक्रवार को लौंग से जुड़ा टोटका कर सकते हैं. इसके लिए शाम के समय एक छोटी कटोरी या मिट्टी के बर्तन में 5 लौंग, 3 कपूर और 3 बड़ी इलायची डालें. जब ये सभी सामग्री जलने लगे, तो इसकी लपटें और धुआं पूरे घर में दिखाएं.

धन लाभ होगा: धन लाभ के लिए शुक्रवार के दिन आप पर्स में लौंग रख सकते हैं. इसके लिए पूजा के समय मां लक्ष्मी के चरणों में 2 या 5 लौंग अर्पित करें. इसके बाद, शाम को पूजा के बाद लौंग को उठाकर अपने पर्स में रख लें. इस उपाय को शुक्रवार के दिन करना लाभकारी साबित हो सकता है.

घर में बरकत होगी: मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान 5 कौड़ियां और लौंग की पांच कली उनके चरणों में अर्पित करें. इसके बाद, एक साफ लाल कपड़े में कौड़ियों और लौंग को बांधकर पोटली बना लें. अब इस पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखें. इस टोटके को शुक्रवार के दिन करने से घर में बरकत आने लगती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

दिन दूनी-रात चौगुनी होगी तरक्की! परेशानियों का होगा खात्मा, करें लौंग के टोटके

Source link

Previous post

झाइयों से परेशान हैं? इन आसान घरेलू और ग्रह दोष शुद्धि उपायों से पाएं बेदाग और चमकता चेहरा, जल्दी दिखेगा असर

Next post

Numerology: ये 3 अंक वाली महिलाएं दिखती हैं शांत, पर दिमाग चलता है रॉकेट की स्पीड से – वजह है इनका मूलांक

You May Have Missed