दिन दूनी-रात चौगुनी होगी तरक्की! सभी परेशानियों का होगा The End, बस बिना किसी के टोके करें लौंग के ये 5 टोटके
Last Updated:
Long ke totke: लौंग के टोटके से राहु-केतु दोष दूर होते हैं, आर्थिक परेशानी खत्म होती है, बुरी शक्तियां दूर होती हैं और तरक्की मिलती है. मां लक्ष्मी को लौंग भेंट करने से सुख-शांति और धन लाभ होता है.
लौंग के 5 सबसे अचूक उपाय, परेशानियां हो जाएंगी दूर! (Image- AI)Long ke totke: कई लोग अच्छा कमाने के बाद भी उनके जीवन में परेशानियों का अंबार लग जाता है. इससे निपटने के लिए वे तमाम टोना-टोटका और ज्योतिष उपाय करते हैं. ऐसा ही एक बहुत कारगर टोटका लौंग का है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लौंग का उपाय करने से न केवल सुख शांति मिलती है, बल्कि इससे धन की कमी भी दूर हो सकती है. हालांकि, ध्यान रहे कि टोटके को करते समय कोई देखे नहीं और टोके नहीं. ऐसा करने से रुके काम बनते हैं और जातक की दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की हो सकती है. अब सवाल है कि आखिर लौंग के टोटके क्या हैं? लौंग के टोटके करने के फायदे क्या है? आइए जानत हैं इस बारे में-
दोष दूर होगा: लौंग के टोटके करने से राहु केतु का दोष दूर हो सकता है. इस उपाय को करने से घर में चल रही आर्थिक परेशानी दूर होगी. इसके साथ ही घर में कलह भी नहीं होती है और अटके हुए काम भी पूरे हो जाते हैं.

निगेटिविटी दूर होगी: घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी आप शुक्रवार को लौंग से जुड़ा टोटका कर सकते हैं. इसके लिए शाम के समय एक छोटी कटोरी या मिट्टी के बर्तन में 5 लौंग, 3 कपूर और 3 बड़ी इलायची डालें. जब ये सभी सामग्री जलने लगे, तो इसकी लपटें और धुआं पूरे घर में दिखाएं.
घर में बरकत होगी: मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान 5 कौड़ियां और लौंग की पांच कली उनके चरणों में अर्पित करें. इसके बाद, एक साफ लाल कपड़े में कौड़ियों और लौंग को बांधकर पोटली बना लें. अब इस पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखें. इस टोटके को शुक्रवार के दिन करने से घर में बरकत आने लगती है.


