झाइयों से परेशान हैं? इन आसान घरेलू और ग्रह दोष शुद्धि उपायों से पाएं बेदाग और चमकता चेहरा, जल्दी दिखेगा असर

झाइयों से परेशान हैं? इन आसान घरेलू और ग्रह दोष शुद्धि उपायों से पाएं बेदाग और चमकता चेहरा, जल्दी दिखेगा असर

Astro Tips For Skin Care: चेहरे की झाइयां यानी स्किन पर बनने वाले भूरे या काले धब्बे, न सिर्फ आपके लुक्स को प्रभावित करते हैं बल्कि आत्मविश्वास को भी कम कर देते हैं. कई लोग महंगी क्रीम, ट्रीटमेंट और घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन कभी-कभी ये समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती. झाइयों के पीछे सिर्फ धूप, खानपान या स्किन केयर की कमी ही जिम्मेदार नहीं होती, बल्कि कई बार ये ज्योतिषीय कारणों से भी होती हैं. खासतौर पर जब आपकी कुंडली में चंद्रमा और शुक्र की स्थिति कमजोर हो जाती है, तब ये समस्या ज्यादा बढ़ जाती है. आज हम आपको ऐसे आसान घरेलू और ज्योतिषीय उपाय बताएंगे जो झाइयों को कम करने के साथ-साथ आपके चेहरे की चमक भी वापस लाएंगे. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

झाइयों के पीछे का छुपा कारण
बहुत से लोग सोचते हैं कि झाइयां सिर्फ सूरज की किरणों, हार्मोनल बदलाव या उम्र बढ़ने से आती हैं, लेकिन ज्योतिष के अनुसार, चेहरे पर पिगमेंटेशन या झाइयां अक्सर चंद्रमा और शुक्र के कमजोर होने से भी होती हैं. चंद्रमा हमारे मन, भावनाओं और त्वचा की नमी को नियंत्रित करता है, जबकि शुक्र सौंदर्य और आकर्षण का कारक है. जब इन दोनों ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं होती, तो स्किन पर धब्बे, रूखापन और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

1. चंद्र पर्वत – यह हथेली के निचले किनारे, छोटी उंगली के पास कलाई की तरफ होता है.
2. शुक्र पर्वत – यह अंगूठे के पास, हथेली के उभरे हिस्से में होता है.

इन पर्वतों की देखभाल करके आप चंद्र और शुक्र ग्रह को मजबूत कर सकते हैं, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं कम होने लगती हैं.

आसान घरेलू और ज्योतिषीय उपाय
1. शुक्रवार को देसी घी की मालिश
1. शुक्रवार वाले दिन सुबह स्नान के बाद, अपने शुक्र पर्वत पर एक बूंद देसी घी लगाएं.
2. इसे हल्के हाथों से कुछ मिनट मालिश करें.
3. यह उपाय सप्ताह में दो बार, बुधवार और शुक्रवार को भी किया जा सकता है.

2. चंद्र पर्वत पर मलाई की मालिश
1. अपने चंद्र पर्वत पर रोजाना ताजी मलाई लगाकर हल्की मालिश करें.
2. यह न केवल त्वचा को नमी देता है बल्कि चंद्रमा की ऊर्जा को भी बढ़ाता है.
3. बरगद के पेड़ पर दूध-पानी चढ़ाना

1. बुधवार या शुक्रवार को आधा गिलास दूध और आधा गिलास पानी मिलाकर बरगद के पेड़ पर चढ़ाएं.
2. इसके बाद वहीं की गीली मिट्टी लेकर अपने माथे पर तिलक लगाएं.
3. यह उपाय लगातार 11 दिन करें.

असर कब दिखेगा?
ये उपाय किसी जादू की तरह तुरंत असर नहीं दिखाते, लेकिन 15–20 दिन में आपको फर्क नजर आने लगेगा. चंद्र और शुक्र ग्रह की स्थिति सुधरने के साथ-साथ स्किन भी हेल्दी और ग्लोइंग होगी.

Source link

Previous post

जन्माष्टमी के बाद जरूर करें ब्रज की इस जगह की परिक्रमा, माना गया है बेहद शुभ, जानें वजह

Next post

दिन दूनी-रात चौगुनी होगी तरक्की! सभी परेशानियों का होगा The End, बस बिना किसी के टोके करें लौंग के ये 5 टोटके

You May Have Missed