Vastu Tips: बार-बार फेल हो रहे हैं इंटरव्यू में? जानिए 2 वास्तु उपाय जो दिलाएंगे पॉजिटिव रिजल्ट और सफलता

Vastu Tips: बार-बार फेल हो रहे हैं इंटरव्यू में? जानिए 2 वास्तु उपाय जो दिलाएंगे पॉजिटिव रिजल्ट और सफलता

Vastu Tips For Job Interview: हर कोई चाहता है कि उसे एक अच्छी और स्थिर नौकरी मिले, लेकिन कई बार पूरी मेहनत, पढ़ाई और तैयारी करने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता. ऐसे में सिर्फ स्किल और आत्मविश्वास ही नहीं, बल्कि माहौल और ऊर्जा का संतुलन भी जरूरी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपके आसपास की पॉजिटिव एनर्जी आपके काम और फैसलों पर असर डालती है. खासकर इंटरव्यू जैसे मौके पर सही दिशा और सही उपाय आपको आत्मविश्वास देने के साथ-साथ भाग्य का साथ भी दिला सकते हैं, अगर आप किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो ये 2 आसान वास्तु टिप्स आपके लिए शुभ साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी से.

1. इंटरव्यू पर जाने से पहले इस दिशा में जलाएं दीपक
वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को बेहद शुभ माना गया है. यह दिशा ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक होती है. इंटरव्यू पर जाने वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुंह करके घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं. दीपक जलाते समय अपने मन की इच्छा भगवान के सामने रखें और सफलता के लिए प्रार्थना करें.
यह उपाय आपके मन में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ तनाव को भी कम करता है. जब आपका मन शांत और सकारात्मक रहेगा, तो आप इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

2. जेब में रखें ये 2 खास चीजें
इंटरव्यू पर निकलते समय अपनी जेब में तुलसी के पांच सूखे पत्ते या एक छोटी पोटली में काले तिल रखें. तुलसी को पवित्रता और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है, जबकि काले तिल नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करते हैं.
मान्यता है कि ये दोनों चीजें आपको बुरी नजर से बचाती हैं और आपके भाग्य को मजबूत करती हैं. इससे इंटरव्यू के दौरान आपके सामने आने वाली चुनौतियों से निपटना आसान हो जाता है.

इंटरव्यू के दिन इन बातों का भी रखें ध्यान
इन दो उपायों के साथ अगर आप कुछ और आसान बातों का ध्यान रखें, तो सफलता की संभावना और बढ़ सकती है-
1. इंटरव्यू के दिन हल्के पीले या क्रीम रंग के कपड़े पहनें, ये रंग आपको सौम्य और आकर्षक लुक देते हैं.
2. घर से निकलने से पहले दही और गुड़ खाकर जाएं. इसे शुभ और ऊर्जा बढ़ाने वाला माना जाता है.
3. घर से निकलते समय भगवान के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लें.

क्यों काम करते हैं ये उपाय
वास्तु शास्त्र सिर्फ घर बनाने के नियम नहीं बताता, बल्कि जीवन में पॉजिटिविटी और संतुलन बनाए रखने का तरीका भी सिखाता है. जब आप सही दिशा, सही रंग और सही वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं, तो ये आपकी मानसिक स्थिति को मजबूत बनाते हैं और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं. इंटरव्यू जैसे मौके पर यह मानसिक मजबूती आपके जवाब, आपके हाव-भाव और आपके प्रभाव को बेहतर बनाती है.

इंटरव्यू से पहले मन की तैयारी भी जरूरी
वास्तु उपायों के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि आप अपने मन को सकारात्मक रखें. इंटरव्यू को लेकर अगर मन में डर या नकारात्मक सोच होगी, तो आपका आत्मविश्वास अपने आप ही कमजोर हो जाएगा. इसलिए इंटरव्यू से पहले खुद को यह भरोसा दिलाएं कि आपने तैयारी की है और आप इस मौके को पाने के योग्य हैं. ध्यान रखें कि आत्मविश्वास से भरी बॉडी लैंग्वेज और साफ-सुथरे शब्द इंटरव्यू लेने वाले पर गहरी छाप छोड़ते हैं.

वातावरण का असर
इंटरव्यू से पहले का माहौल भी काफी मायने रखता है. घर से निकलते समय हल्की और मधुर बातें करें, किसी से बहस या विवाद न करें. कोशिश करें कि आपका मूड शांत और स्थिर बना रहे. जब आप पॉजिटिव एनर्जी के साथ इंटरव्यू हॉल में पहुंचेंगे, तो आपके जवाबों में भी वही आत्मविश्वास झलकेगा.

Source link

Previous post

बेहद प्रभावशाली है आज की जन्माष्टमी रात, चुपचाप कर लें ये खास उपाय बदल जाएगी आपकी किस्मत

Next post

आरती करते वक्त आंखें खुली रखें या बंद? जानें शास्त्रों के अनुसार कौन-सा तरीका देता है सच्चा आध्यात्मिक अनुभव

You May Have Missed